Sports News: ED ने सुरेश रैना और शिखर धवन पर कसा शिकंजा, 1.14 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क की

Cricketer: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित अवैध सट्टेबाजी वेबसाइट के संचालन से जुड़े धनशोधन मामले में पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना और शिखर धवन की 11.14 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क की हैं। आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।Cricketer: 

Read Also: बिहार विधानसभा चुनाव: आज पहले चरण में 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर होगा मतदान

सूत्रों ने बताया कि ऑनलाइन सट्टेबाजी साइट ‘1एक्सबेट’ के खिलाफ मामले में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत धवन की 4.5 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति और रैना के 6.64 करोड़ रुपये के म्यूचुअल फंड को कुर्क करने का अनंतिम आदेश जारी किया गया है।संघीय एजेंसी की जांच में पाया गया है कि दोनों पूर्व क्रिकेटर ने ‘स्थिति को जानते हुए एक्सबेट’ और उसके सहयोगियों के प्रचार के लिए विदेशी संस्थाओं के साथ समझौते किए।Cricketer:

Read Also: Indian Womens Cricket: प्रधानमंत्री मोदी ने विजयी भारतीय महिला क्रिकेट टीम से की मुलाकात

ईडी ने जांच के तहत इन दोनों क्रिकेटर के अलावा युवराज सिंह और रॉबिन उथप्पा जैसे अन्य पूर्व क्रिकेटरों, अभिनेता सोनू सूद, उर्वशी रौतेला, मिमी चक्रवर्ती (तृणमूल कांग्रेस की पूर्व सांसद) और अंकुश हाजरा (बंगाली अभिनेता) से भी पूछताछ की है।कैरेबियाई द्वीप कुराकाओ में पंजीकृत ‘1एक्सबेट’ को पोर्टल द्वारा सट्टेबाजी उद्योग में 18 वर्षों के अनुभव के साथ विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त सट्टेबाज बताया गया है।Cricketer:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *