Delhi: भारत- पाकिस्तान संघर्ष के बीच दिल्ली में बढ़ाई गई सुरक्षा, PWD ने इमारतों पर किया सायरन का परीक्षण

India-Pakistan Tension:

India-Pakistan Tension: दिल्ली के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के मंत्री प्रवेश वर्मा ने शुक्रवार को कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में कई बहुमंजिला इमारतों पर हवाई हमले की चेतावनी वाले सायरन लगाए जाएंगे।नागरिक सुरक्षा निदेशालय ने शुक्रवार को अपराह्न में आईटीओ स्थित पीडब्ल्यूडी की बहुमंजिला इमारत की छत पर लगे सायरन का परीक्षण किया।

Read also- भारत-पाक विवाद के बीच गुजरात में अंबाजी मंदिर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, अलर्ट मोड में प्रशासन

उन्होंने कहा, ‘‘शुक्रवार रात से बहुमंजिला और ऊंची इमारतों की छतों पर 40 से 50 सायरन लगाए जाएंगे। आपात स्थिति में इनका इस्तेमाल किया जाएगा। उनके नियंत्रण के लिए एक कमान केंद्र होगा और उन्हें पांच मिनट के लिए बजाया जाएगा। हम ‘ब्लैकआउट’ की स्थिति में उनका इस्तेमाल कर सकेंगे। ये सायरन एनडीएमए के अधीन होंगे। हम पूरी दिल्ली को कवर करेंगे।’वर्मा ने कहा कि शुक्रवार को जिस सायरन का परीक्षण किया गया, उसकी आवाज आठ किलोमीटर के दायरे में सुनी जा सकती है।

Read also- भारत-पाक तनाव पर सिंगापुर ने जताई गंभीर चिंता, संयम बरतने की अपील की

सायरन के परीक्षण के समय लोगों को जानकारी दी जा रही थी कि अगर सायरन बजते हैं, तो लोगों को मेजों के नीचे या बेसमेंट में शरण लेनी चाहिए। अधिकारियों ने कहा कि शुक्रवार को केवल परीक्षण के लिए और किसी अप्रिय घटना की स्थिति में सभी को तैयार रहने के लिए सायरन बजाया गया है।ये परीक्षण पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष और मिसाइल हमलों तथा गोलेबारी के बीच किया गया।22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए थे।बयान में कहा गया है कि आम जनता को इस परीक्षण अभ्यास के दौरान शांत रहना है और घबराने की जरूरत नहीं है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *