Crime News: पूर्वोत्तर दिल्ली के ज्योति नगर इलाके में दो गुटों के बीच गोलीबारी में 5 लोग घायल

Crime News

Crime News: पूर्वोत्तर दिल्ली के ज्योति नगर इलाके में दो गुटों के बीच गोलीबारी में पांच लोग घायल हो गए। अधिकारी ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, घटना की खबर सोमवार रात करीब नौ बजे ज्योति नगर पुलिस स्टेशन में एक व्यक्ति ने दी, जिसमें दावा किया गया कि उसके बेटे को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी है।

Read Also: International News: मैक्सिको और कनाडा के सामानों पर आज से लागू हुआ 25% टैरिफ, ट्रंप ने की घोषणा

मौका ए वारदात पर पहुंचने के बाद पुलिस को पता चला कि झड़प के दौरान कई राउंड गोलियां चलाई गईं। घायलों को इलाज के लिए जीटीबी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि मौका ए वारदात पर फोरेंसिक विशेषज्ञों को बुलाया गया, जहां कई खाली कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। ज्योति नगर थाने में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारी ने कहा कि गोलीबारी करने की वजह अभी तक पता नहीं चली है। पुलिस संभावित गिरोह के बीच व्यक्तिगत दुश्मनी की जांच कर रही है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *