Crime News: भदोही में दो पक्षों के बीच भूमि विवाद में युवक की निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Crime News: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के औराई थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में मंगलवार को दो पक्षों के बीच भूमि विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने ये जानकारी दी। भदोही के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि औराई थाना क्षेत्र के जंगला गांव निवासी बृजेश यादव और आशीष यादव के बीच अदालत में भूमि विवाद जारी है।Crime News: 

Read Also: T20 World Cup: दिल्ली में नीदरलैंड्स ने नामीबिया को सात विकेट से हराया

एसपी ने कहा कि इसी विवाद की पृष्ठभूमि में बृजेश यादव ने सुबह करीब 11 बजे लाइसेंसी रिवॉल्वर से कई गोलियां चलाईं।उन्होंने ने बताया कि इस गोलीबारी में आशीष यादव (28) की मौके पर मौत हो गई, जबकि गोली लगने तथा लाठी डंडे से हुए हमले में अखिलेश और राजनाथ नामक व्यक्ति घायल हो गए। Crime News: 

Read Also: अनुपम खेर ने फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट को लेकर किया आगाह, कहा- ‘करें नजरअंदाज’

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने लाइसेंसी रिवॉल्वर के साथ बृजेश यादव को मौके से हिरासत में लिया।उन्होंने बताया कि इस मामले में दो अन्य लोगों को भी घटनास्थल से हिरासत में लिया गया है।उन्होंने कहा कि पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर मौजूद अधिकारी मामले की गहराई से छानबीन कर रहे हैं।Crime News:

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *