Crime News: चंडीगढ़ में अपराधियों के हौसले बुलंद, केमिस्ट कर्मचारी को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

Crime News: चंडीगढ़ के सेक्टर 11 में शनिवार को एक केमिस्ट की दुकान पर दो अज्ञात लोगों ने काम करने वाले कर्मचारी को गोली मारकर हत्या कर दी। मामले की शुरूआती जांच के बाद पुलिस ने बताया कि टोपी और मास्क पहने हमलावर गोली चलाने के बाद मौके से फरार हो गए।पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “एक साथी बाहर मोटरसाइकिल पर इंतज़ार कर रहा था और तीनों एक साथ भाग गए। जांच अभी शुरुआती दौर में है और हम हर संभावना पर गौर कर रहे हैं।

Read Also- Nipah Virus: केरल में निपाह वायरस की दस्तक, संदिग्ध मामले बढ़ने के बाद प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी

दुकान के मालिक को पहले कोई धमकी नहीं मिली थी फिर भी हम हर पहलू की जांच कर रहे हैं। पीड़ित की मौत हो चुकी है। शुरुआती जांच से पता चलता है कि कुल 13 राउंड फायरिंग हुई।”घटना की सीसीटीवी फुटेज में दो लोग दुकान के कैश काउंटर के पास खड़े दिखाई दिए। फिर उनमें से एक ने पिस्तौल निकाली और कैश काउंटर के पास खड़े कर्मचारी पर बहुत करीब से गोली चला दी। Crime News:

Read Also- यूपी पुलिस पुलिस को मिली बड़ी सफलता, फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ कर पांच आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने कहा कि मामले की जांच चल रही है।गौरतलब है कि सेक्टर 11 के मुख्य बाजार इलाके में कई केमिस्ट की दुकानें हैं, जहां रोजाना काफी भीड़ रहती है। जिस जगह ये घटना हुई, वो मशहूर पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (पीजीआईएमईआर) से सटी हुई है। Crime News:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *