Crime News: बोकारो में रेल पटरियों पर शव मिलने से मची सनसनी, पुलिस ने शुरु की जांच

Crime News:  झारखंड के बोकारो जिले में गुरुवार सुबह रेल की पटरियों पर तीन क्षत-विक्षत शव मिले। पुलिस ने ये जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, शव रांची-बोकारो रेलखंड पर स्थित राधागांव रेलवे स्टेशन के पास मिले। Crime News

Read Also: बॉलीवुड में शोक की लहर, मशहूर फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी का हुआ निधन

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आशंका है कि बुधवार रात किसी ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हुई होगी।उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।अधिकारी के अनुसार, मृतकों में से एक की पहचान बोकारो जिले के महुआटांड़ गांव के निवासी बबलू सोरेन के रूप में हुई है।

Read Also: Sports News: टीम इंडिया को बड़ा झटका, विराट कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज…

बोकारो स्टील सिटी रेल थाने के प्रभारी अमरेंद्र पतवार ने बताया कि तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए चास सदर अस्पताल भेज दिया गया है।एक अन्य अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से एक मोटरसाइकिल और शराब की बोतलें भी बरामद हुई हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *