दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना

Delhi Rain:

Delhi Rain: दिल्ली में जारी गर्म और उमस भरे मौसम से लोगों को उस वक्त राहत मिली जब शहर में हल्की बारिश हुई। इसी बीच मौसम विभाग (आईएमडी) ने रेड अलर्ट जारी किया है और अगले कुछ घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश, गरज के साथ बिजली चमकने और तेज हवाओं की संभावना जताई है। मौसम में आए अचानक बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।Delhi Rain: 

Read Also- Panchkula: क्लब मालिक पर बदमाशों ने चलाई गोलियां, पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार

मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है। आपको बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में बारिश के आने से पहले दिन में ही रात जैसा अधेरा हो गया। सड़कों पर चल रही गाड़ियों को अपनी हेडलाइट्स जलानी पड़ीं. इस धूल भरे तूफान के तुरंत बाद तेज बारिश शुरु हो गई। नोएडा में बारिश के कारण कई स्थानों पर लंबा जाम लग गया। Delhi Rain: 

Read Also – मैक्स अस्पताल में घायलों से मिली CM रेखा, मृतकों के परिजनों को मुआवजे का किया ऐलान

शहर के सभी जिलों के लिए ये पूर्वानुमान लगाया गया है।आईएमडी ने आंधी-तूफान की आशंका जताई और निवासियों को दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और अन्य संबंधित एजेंसियों द्वारा जारी दिशानिर्देशों का पालन करने की सलाह दी।अधिकारियों ने बताया कि आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को चेतावनी भेज दी गई है। Delhi Rain:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *