Crime News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के एक मंदिर में रहने वाले दो पुजारियों की गुरुवार को हत्या कर दी गई और कथित तौर पर मंदिर पर कब्जा करने की नीयत से एक व्यक्ति ने उनके शवों को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने ये जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान सुमित सिंह के तौर पर हुई है। उसे हिरासत में ले लिया गया है और पूछताछ जारी है।Crime News:
आरोप है कि सुमित सिंह ने सुथा गांव में दोनों पुजारियों पर किसी भारी चीज से हमला किया और फिर उनके शरीर पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। दोनों पुजारियों की पहचान बिहारी दास (60) और गोपाल दास (70) के रूप में हुई है, वे लंबे समय से मंदिर में रह रहे थे और उसकी देखरेख करते थे। बताया जाता है कि मंदिर से सटी जमीन गोपाल दास के नाम पर है।Crime News:
Read Also- New Delhi: दिल्ली उच्च न्यायालय ने डूसू चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली याचिका की खारिज
पुलिस के मुताबिक, उसी गांव का रहने वाला सुमित सिंह अगस्त में जेल से छूटकर आया था और मंदिर में पुजारियों के साथ समय बिताने लगा था। कथित तौर पर वह वहीं रहना चाहता था और मंदिर का प्रबंधन अपने हाथ में लेना चाहता था।
शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर पुजारियों पर हमला करने और बाद में उनके शवों को आग लगाने की बात कबूल कर ली है। आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।Crime News:
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter
