Crime: मदद के बहाने युवती के साथ दुष्कर्म, पुलिस के साथ मुठभेड़ में आरोपी को लगी गोली

Noida Kunal Sharma murder accused Arrested

Crime: सहजनवा क्षेत्र में एक युवती से बलात्कार करने के आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पैर में गोली लगी है और उसे जिला अस्पताल में उपचार दिया गया है। माना जाता है कि आरोपी खलीलाबाद हिस्ट्रीशीटर है।

Read Also: The Broken News: पहले सीजन से भी धासूं ‘द ब्रोकन न्यूज़ सीजन 2’, जानें इस सीजन में क्या है खास?

आजमगढ़ की एक युवती से कल यानी शुक्रवार को सहजनवां इलाके में बलात्कार का मामला सामने आया था। क्षेत्र के रानूखोर गांव आमी नदी के किनारे आजमगढ़ जिले की एक युवा ने उसकी मदद के बहाने उसके साथ बलात्कार किया। युवती ने शुक्रवार की सुबह चार बजे गांव में जाकर घटना की सूचना दी। इसके बाद पुलिस और परिवार को सूचना दी गई। युवती को चेहरे व शरीर पर चोट लगने के कारण सीएचसी में उपचार दिया गया। पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति पर दुष्कर्म का केस दर्ज किया और आरोपी की पहचान करने में जुटी गई।

Read Also: Aaj ka Mausam: दिल्ली का मौसम होने वाला है कूल, तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी के आसार

युवती भोर में गांव पहुंची थी। वहाँ घरों के दरवाजे बजाने लगी, जब लोग घर से निकले तो युवती निर्वस्त्र थी। उसके शरीर और चेहरे पर खरोच के निशान दिखाई दे रहे थे। लोगों ने युवती को कपड़े दिए। ग्रामीणों ने पुलिस को और युवती द्वारा बताए गए परिजनों के नंबरों को तुरंत सूचित किया। पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस की जांच में पता चला कि आरोपी खलीलाबाद का एक हिस्ट्रीशीटर है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *