Cyclone: चक्रवाती तूफान का दिखा असर, स्कूल-कॉलेज सब बंद, प्रशासन ने जारी की एडवाईजरी

Cyclone Dana Alert:

Cyclone Dana Alert: इंडियन कोस्ट गार्ड (आईसीजी) रीजन (नॉर्थ ईस्ट) ने चक्रवात ‘दाना’ को देखते हुए सुरक्षा के लिए कई उपाय किए हैं। ये चक्रवात 24-25 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटों में हलचल मचा सकता है।हालात पर बारीकी से नजर रखी जा रही है और चक्रवात के असर से होने वाली किसी भी इमरजेंसी सिचुएशन से निपटने के लिए आईसीजी तैयारी कर रहा है।

Read also-संत कबीर कुटीर पर हुआ संत आशीर्वाद समारोह, CM सैनी ने संतों का आशीर्वाद लेकर कही ये बातें

मछुआरों को अलर्ट किया-  कोस्ट गार्ड ने पश्चिम बंगाल और ओडिशा में जहाजों, विमानों और रिमोट ऑपरेटिंग स्टेशनों को मछुआरों और नाविकों को रेग्युलर वेदर वॉर्निंग और सुरक्षा सलाह देने के लिए कहा है।आईसीजी ने बताया कि वह हाई अलर्ट पर है और उसने बंगाल की खाड़ी के ऊपर किसी भी आकस्मिक हालात से निपटने के लिए जहाजों और विमानों को तैनात कर दिया है।

Read also-Srinagar: जम्मू कश्मीर में बढ़ते आतंकी हमलों पर फारूक अब्दुल्ला ने तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान

आईएमडी ने जारी किया अलर्ट – आईएमडी के ताजा बुलेटिन के मुताबिक, चक्रवात 13 किमी प्रति घंटे की गति से उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है और पारादीप (ओडिशा) से लगभग 490 किमी दक्षिण-पूर्व, धामरा (ओडिशा) से 520 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व और सागर द्वीप (पश्चिम बंगाल) से 570 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व में केंद्रित है।चक्रवात के दौरान, दो मीटर तक की टाइड उठने की आशंका है और चक्रवात 120 किमी/घंटा की रफ्तार से तट पर पहुंचेगा।

कई ट्रेन रद्द- बालासोर में एनडीआरएफ की तीन अलग-अलग टीमों को सभी जरूरी उपकरणों के साथ तैनात किया गया है।दक्षिण पूर्वी रेलवे ने 152 ट्रेनें रद्द कर दी हैं।आईएमडी ने ये भी चेतावनी दी है कि केंद्रपाड़ा, भद्रक और बालासोर जिलों के निचले इलाकों में इस दौरान पानी भरने का खतरा है। सरकार को इन इलाकों से लोगों को निकालने को कहा गया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *