करनाल में जिला सचिवालय के बाहर डेयरी संचालकों ने किया प्रदर्शन

करनाल जिला सचिवालय में डेयरी संचालको ने प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। नगर निगम व जिला प्रशासन से समय देने की मांग करते हुए डेयरी संचालकों ने समस्या को लेकर डीसी को ज्ञापन सौंपने को भी कहा। बता दें कि नगर निगम द्वारा शहर में मौजूद डेयरियों के ऊपर कड़ा संज्ञान लिया जा रहा है । नगर निगम अधिकारियों ने इन सभी डेयरी संचालको को पहले नोटिस दिया था, लेकिन डेयरी संचालको ने डेयरी शिफ्टिंग करने पर बिल्कुल ध्यान नहीं दिया, कई बार नोटिस के बाद नगर निगम द्वारा लगभग 45 डेयरियों को सील कर पशुओं को जब्त कर लिया गया है।

डेयरी संचालकों से पशुओं को छोड़ने की एवज में 5 हजार जुर्माना भी वसूला जा रहा है। वहीं बुधवार को कई डेयरी मालिक किसान जिला सचिवालय पहुंचे, और डीसी को ज्ञापन के माध्यम से मांग की, कि पिंगली गांव में जो प्लाट नगर निगम की ओर से दिए गए हैं। वहां कोई सुविधा नहीं दी गई है।  जो किसान अपने खेत मे डेयरी चलाना चाहते हैं उनको बैंक से लोन दिया जाए जो डेयरी पिंगली में बनाई जा रही वह शहर से बिल्कुल बाहर बनाई गई है। जहाँ सभी डेयरियों का जाना मुश्किल है इस लिए प्रशासन दूसरी साइड में डेयरी के लिए जगह दी जाए ।

Also Read- देशभर में श्री कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, कोरोना काल में होंगे ऑनलाइन दर्शन

जिला प्रशासन से डेयरी संचालको  ने मांग की है कि नगर निगम उनकी डेयरी सील न करे और पशु जब्त न करें। जिसको लेकर किसान खेत मजदूर के बैनर तले आज डेयरी मालिक जिला सचिवालय में पहुंचे थे। सभी डेयरी वाले किसान भी हैं वह प्लाट नहीं लेना चाहते खेत में ही शिफ्टिंग करना चाहते हैं इस लिए समय दिया जाए।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *