Daniel Balaji Death- साउथ इंडस्ट्री में शोक की लहर,48 साल के एक्टर की हुई मौत

Daniel Balaji death , Daniel Balaji Passed Away , Daniel Balaji death News , Daniel Balaji Films , Daniel Balaji Death Reason , Daniel Balaji Wife , Daniel Balaji family

Daniel Balaji Death- साउथ फिल्म इंडस्ट्री  में शोक की लहर है.तमिल के दिग्गज एक्टर डेनियल बालाजी का 29 मार्च यानी शुक्रवार की देर रात को निधन (Daniel Balaji Death)हो गया.डेनियल 48 साल के थे. आपको बता दे कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था.जिसके बाद डेनियल बालाजी को चेन्नई के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया. कुछ समय बाद डॉक्टर्स ने एक्टर को मृत घोषित कर दिया दिग्गज एक्टर डेनियल बालाजी का अंतिम संस्कार 30 मार्च यानी शानिवार को होगा.

Read also- Atal Tunnel Closed- मनाली में भारी बर्फबारी होने के कारण अटल टनल को किया गया बंद

डेनियल बालाजी की सुपरहिट फिल्में – डेनियल बालाजी की एक्टिंग का हर कोई दिवाना था. डेनियल बालाजी ने कई सुपर हिट फिल्म दी हैं.डेनियल ने तमिल ‘कधाल कोंडाइन’, ‘वेट्टैयाडु विलायाडु’, ‘मारुमुगम’, ‘वाइ राजा वाइ’, ‘भैरवा’, ‘मायावान’, ‘बिगिल’, ‘वडा चेन्नई’ और ‘अरियावन’ समेत मलयालम, कन्नड़ और तेलुगु फिल्मों में काम किया. उन्होंने कई टीवी शोज भी किए थे.डेनियल बालाजी तमिल फिल्म इंडस्ट्री में नेगेटिव रोल निभाने के लिए जाने जाते थे. उन्हें ‘वेट्टैयाडु विलायाडु’ और ‘पोलाधवन’ में नेगेटिव रोल निभाने के लिए सराहना मिली थी.

Read also- Cyberbullying- ऑनलाइन दुनिया बच्चों के लिए बनी खतरा,जानिए कैसे, WHO ने किया बड़ा खुलासा

श्रीधर पिल्लई किया ट्वीट- फिल्म ट्रेड एनालिस्ट श्री पिल्लई ने डेनियल बालाजी के निधन की पुष्टि की और एक्स पर उनकी एक तस्वीर शेयर करते हुए दुख जताया. फिल्म श्रीधर पिल्लई ने लिखा, “डैनियल बालाजी (48) एक अच्छे अभिनेता थे. उनका देर रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. ‘वेट्टैयाडु विलायाडु’, ‘पोलाधवन’ में विलेन के रूप में उनकी आवाज और परफॉर्मेंस कोकौन भूल सकता है? डेनियल की आत्म को शांति मिले.” डेनियल के से तमिल फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है.

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *