Atal Tunnel Closed- मनाली में भारी बर्फबारी होने के कारण अटल टनल को किया गया बंद

shimla-general,Atal Tunnel Closed, Atal Tunnel rohtang, Atal Tunnel Himachal, Himachal Pradesh Weather, Himachal Pradesh News, Himachal Latest News,Himachal Pradesh news

Atal Tunnel Closed- मनाली शहर में मौसम ने करवट बदल ली हैं शनिवार यानी आज सुबह अटल टनल पर दोनो छोर में हिमपात हुआ हैं हिमपात आधे फिट से ज्यादा हुआ.दोनो छोर में हिमपात होने के कारण अटल टनल को वाहनों के लिए बंद (Atal Tunnel Closed) कर दिया गया हैं. आपको बता दे कि आज सुबह लाहौल की समस्त घाटी सहित मनाली के पर्यटन स्थल सोलंगनाला, अंजनी महादेव, फातरु, कोठी व गुलाबा में बर्फ के फाहे गिरने का क्रम शुरू हो गया है.साथ ही बारिश भी लगातार हो रही हैं.लेकिन 8 बजे के बाद से बर्फ के फाहे गिरने शुरू हो गए है.

इस बदलते मौसम को देखते हुए मनाली पुलिस ने वाहनों को सोलंगनाला से आगे जाने पर लोक लगा दी हैं और साथ ही मनाली पुलिस ने पर्यटकों को सोलंगनाला तक ही जाने की अनुमति है लेकिन मौसम ऐसा ही रहा तो पर्यटकों को नेहरू कुण्ड तक ही भेजा जाएगा।

दो हफ्ते बाद मौसम ने ली करवट- आपको बता दे कि दो सप्ताह मौसम साफ रहने के बाद फिर से मौसम ने करवट बदल ली है। फरवरी मार्च में भी भारी हिमपात हुआ है जिससे सभी दर्रों में बर्फ के ढेर लग गए हैं। हिमपात देरी से होने से इस बार लाहौल घाटी के किसानों का भी काफी नुकसान हुआ था क्योकि फसल की बीजाई देरी से हुई.

Read also- Mukhtar Ansari Death-थोड़ी देर में गाजीपुर के कब्रिस्तान में मुख्तार अंसारी को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक

हिमपात के कारण वाहनों के रूके पहिए- रोहतांग दर्रे सहित बारालाचा, कुंजम व शिंकुला में भरी हिमपात का शुरु हो गया है। हिमपात से BRO की सड़क बहाली भी प्रभावित हुई है। BRO ने शिंकुला दर्रे के दोनों छोर जोड़ दिए हैं लेकिन हिमपात से अब जंस्कार से मनाली के बीच वाहनों की आवाजाही में देरी हो सकती है। मनाली सरचू लेह मार्ग में भी भारी हिमपात से सड़क बहाली की रफ्तार थम गई है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *