रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने माउंट एवरेस्ट पर सफल चढ़ाई करने वाले NCC अभियान दल को किया सम्मानित

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) के एक अभियान दल से मुलाकात की है, जिसने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की। इसके साथ ही उन्होंने माउंट एवरेस्ट पर सफल चढ़ाई करने वाले NCC अभियान दल को सम्मानित भी किया है।

Read Also:क्रैश हुए एयर इंडिया की फ्लाइट में सवार थे 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश और 1 कनाडाई नागरिक

आपको बता दें, इस दल में 10 NCC कैडेट हैं, जिनमें पांच पुरुष कैडेट और पांच महिला कैडेट हैं। इनके साथ चार अधिकारी, दो जूनियर कमीशन अधिकारी, एक महिला कैडेट प्रशिक्षक और 10 गैर-कमीशन अधिकारी भी हैं, जो 18 मई की तड़के 8848 मीटर ऊंची चोटी पर पहुंचे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसकी जानकारी शेयर कर ‘X’ पर की एक पोस्ट में कहा कि, “नेशनल कैडेट कोर (NCC) पर्वतारोहण अभियान दल के साथ शानदार बातचीत हुई, जिसमें औसतन 19 वर्ष की आयु की पांच लड़कियां और पांच लड़के शामिल थे, जिन्होंने सफलतापूर्वक माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की। अभियान के दौरान उनके साहस, दृढ़ता और धैर्य की सराहना की। सभी को उनके भविष्य के प्रयासों में सफलता की शुभकामनाएं।”

इससे एक दिन पहले रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने दिल्ली में टीम को सम्मानित किया और अपने आवास पर कैडेटों को सम्मानित किया था। एवरेस्ट पर पहुंचने वाले 10 NCC कैडेटों में राजस्थान से कैडेट मोनिका, पश्चिम बंगाल से कैडेट प्रतिमा राय, मेघालय से कैडेट रिफाइनेस वारजरी, हिमाचल प्रदेश से कैडेट कृतिका शर्मा, लद्दाख से कैडेट आबिदा आफरीन उत्तराखंड से कैडेट सचिन कुमार और उत्तराखंड से कैडेट मुकुल बंगवाल शामिल हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *