मैदानों के बाद अब पहाड़ों पर प्रदूषण की मार, देहरादून में AQI पहुंचा ‘खराब’ श्रेणी में

Dehradun Air Pollution, dehradun air pollution, dehradun air like delhi, air pollution new, uttarakhand news, dehradun AQI

Dehradun Air Pollution: देश की राजधानी दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर बढ़ी चिंता के बीच अब उत्तराखंड में देहरादून की हवा भी बिगड़ती नजर आ रही है।हिमालय की तलहटी में बसे देहरादून में पिछले दो दिनों में एक्यूआई यानी वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘खराब’ श्रेणी में पहुंच चुका है।जानकारों का मानना है कि देहरादून में बढ़ते प्रदूषण की बड़ी वजह में वाहनों की बढ़ती आवाजाही और कूड़ा-कचरा जलाना शामिल है।Dehradun Air Pollution Dehradun Air Pollution

Read also- Shilpa Shetty : शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा की नहीं थम रही मुश्किलें, 60 करोड़ के धोखाधड़ी मामले में लगा ये गंभीर आरोप

आपको बता दें कि जंगलों में लगने वाली आग भी वायु प्रदूषण को बढ़ाने वाला एक बड़ा कारण है।वहीं देहरादून में लगाए गए स्मार्ट एलईडी डिस्प्ले भी सवालों के घेरे में हैं। शहर के लोगों का कहना है कि कई जगहों पर ये डिस्प्ले एक्यूआई की पुरानी जानकारी दिखा रहे हैं जिससे भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इस लापरवाही को लेकर वे चिंतित हैं। देहरादून में बढ़ता प्रदूषण लोगों की चिंता बढ़ा रहा है। कई युवा तो अब मास्क पहनकर ही घर से बाहर निकल रहे हैं।Dehradun Air Pollution

Read also- यमुना एक्सप्रेसवे हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 19 हुई, शवों की पहचान के लिए DNA परीक्षण जारी

कई लोगों को डर सता रहा है कि अगर प्रदूषण की रोकथाम के लिए तुरंत दखल नहीं दिया गया. तो बच्चों और बुजिर्गों को इसका खामियाजा सबसे ज्यादा भुगतना पड़ेगा. पहाड़ी शहरों को अब तक प्रदूषण से सुरक्षित माना जाता था लेकिन अब हवा की गुणवत्ता खराब होना चिंता का सबब है.आपको बता दें कि जानकार चेतावनी दे रहे हैं कि अगर सख्त नियम लागू नहीं किए गए और लोगों में जागरूकता नहीं बढ़ी तो देहरादून को भी सर्दियों में उसी तरह के प्रदूषण संकट का सामना करना पड़ सकता है जैसे ये हर साल दिल्ली को अपनी चपेट में ले लेता है।Dehradun Air Pollution Dehradun Air Pollution

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *