Dehradun: उत्तराखंड में भारी बर्फबारी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई सड़कें अस्थायी रूप से बंद

Dehradun:

Dehradun: उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में मौसम के बदलते मिज़ाज को देखते हुए विशेषज्ञों ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर सी. एस. तोमर ने कहा कि हर साल खराब मौसम के दौरान बड़ी संख्या में लोग पहाड़ों की ओर रुख कर लेते हैं, जिससे कई बार गंभीर समस्याएं खड़ी हो जाती हैं। उन्होंने बताया कि बर्फबारी और बारिश के समय फिसलन बढ़ जाती है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा काफी बढ़ जाता है। 

Read Also: JNU students on the UGC controversy: विश्वविद्यालय में जाति व्यवस्था का बोलबाला रहा है, एक समय कैंपस ब्राह्मण समुदाय के खिलाफ भी खड़ा था

इसके अलावा ऐसे हालात में लैंडस्लाइड और मडस्लाइड की आशंका भी बनी रहती है। डॉ. तोमर के अनुसार, लोगों को नियमित रूप से मौसम का अपडेट लेते रहना चाहिए और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक मूवमेंट से बचना चाहिए। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि बर्फबारी और बारिश के बाद तापमान में गिरावट की संभावना रहती है, ऐसे में ठंड से बचाव के लिए पर्याप्त इंतजाम करके ही यात्रा करनी चाहिए।Dehradun:

Read Also: दिल्ली में वायु प्रदूषण खराब श्रेणी में दर्ज, IMD ने बारिश को लेकर जारी किया अलर्ट

बर्फ पड़ने के बाद मसूरी जैसे पहाड़ी इलाके सैलानियों से गुलजार हो उठे। होटल पूरी तरह बुक हैं और टूर ऑपरेटर व्यस्त हैं। हालांकि देहरादून से मसूरी जाने में कुछ सैलानियों को परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा है। देहरादून के बस स्टेशन में भारी भीड़ है, टिकट देरी से मिल रहे हैं और टैक्सी के किराए बढ़ गए हैं। इस बीच, मौसम विभाग ने राज्य के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है।बता दें कि कई बर्फबारी से कई सड़कें अस्थायी रूप से बंद हो गई है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *