दिल्ली में वायु प्रदूषण खराब श्रेणी में दर्ज, IMD ने बारिश को लेकर जारी किया अलर्ट

Delhi Weather: देश की राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर आज भी खराब श्रेणी में दर्ज किया गया है। ओवरऑल AQI 250 के पार बना हुआ है।दिल्ली-एनसीआर में बीते दिन हुई बारिश के बाद वायु गुणवत्ता सूचकांक में मामूली अंकों की गिरावट जरूर दर्ज की गई, लेकिन यह राहत बेहद अस्थायी साबित हुई।Delhi Weather:

Read Also: DMRC ने जारी की एडवाइजरी, 29 जनवरी तक दिल्ली मेट्रो स्टेशनों पर होगी कड़ी चेकिंग

कुछ ही समय बाद एक बार फिर AQI का स्तर बढ़कर खराब श्रेणी में पहुंच गया। जबकि कई इलाकों में 300 प्लस AQI दर्ज किया गया है, जो बेहद खराब स्थिति की ओर इशारा करता है।प्रदूषण की गंभीर स्थिति को देखते हुए राजधानी में ग्रैप-2 के तहत प्रदूषण रोकथाम के लिए पाबंदियां लगातार लागू हैं। इसके बावजूद AQI का ग्राफ लगातार उतार-चढ़ाव के साथ खराब से बेहद खराब श्रेणी में बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल अगले कुछ दिनों में राहत के आसार नजर नहीं आ रहे हैं, हालांकि 1 फरवरी को दोबारा बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।Delhi Weather

Read Also: Karnataka: हवाई दुर्घटना में अजीत पवार का निधन, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शोक व्‍यक्‍त किया

बारिश के बाद एक बार फिर मामूली गिरावट दर्ज होने की उम्मीद जरूर जताई जा रही है, लेकिन इसे किसी भी तरह की स्थायी राहत नहीं माना जा रहा। कुल मिलाकर दिल्लीवासियों को वायु प्रदूषण से अभी निजात नहीं मिली है। हालात को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने और जरूरी एहतियात अपनाने की सलाह दी जा रही है।Delhi Weather:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *