Delhi के सत्य निकेतन इलाके में 3 मंजिला पुरानी इमारत ढहने के मामले में नगर निगम के 5 अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है, इस हादसे में कई लापरवाही सामने आ रही हैं ….
Delhi Desk: राजधानी दिल्ली के सत्य निकेतन क्षेत्र में मरम्मत कार्य के दौरान एक जर्जर तीन मंजिला इमारत ताश के पत्तों की तरह ढह गई थी. इस दर्दनाक हादसे में कई मजदूर मलबे के नीचे दब गए, जिनमें से दो की मौत हो गई और कई गंभीर रूप से घायल हुए. प्राथमिक जांच में सामने आया कि इमारत में बिना प्रशासनिक अनुमति के अवैध निर्माण और नवीनीकरण का काम कराया जा रहा था, जिसकी पूर्व में शिकायतें मिलने के बावजूद स्थानीय निगम अधिकारियों ने अनदेखी की.
Read Also-8th Pay Commission: इस बार भी 2.57 फिटमेंट फैक्टर हुआ तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? समझें पूरा गणित
हादसे के तुरंत बाद हरकत में आई दिल्ली सरकार ने सख्त आदेश दिए, दिल्ली नगर निगम (MCD) के विजिलेंस विभाग ने मामले की प्राथमिक जांच की. जांच रिपोर्ट के आधार पर क्षेत्र में तैनात मेंटेनेंस और बिल्डिंग विभाग के 5 इंजीनियरों (AE और JE स्तर के अधिकारी) को ड्यूटी में गंभीर लापरवाही बरतने का दोषी पाया गया. निगम प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए विजिलेंस आदेश जारी किए, जिसके तहत सभी आरोपी इंजीनियरों को निलंबित कर दिया गया और उनके खिलाफ विभागीय अनुशासनात्मक जांच शुरू कर दी गई.
Read Also-DRDO SHIELD: दुश्मन के ड्रोन और इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम के लिए नई चुनौती, जानिए कैसे काम करेगी ये तकनीक
इस कार्रवाई के साथ ही दिल्ली पुलिस ने इमारत मालिक और ठेकेदार के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या और सुरक्षा मानकों के उल्लंघन की धाराओं में मामला दर्ज किया है. MCD प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दिल्ली के
विभिन्न जोनों में बिना नक्शा पास कराए चल रहे अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान तेज किया जाएगा और लापरवाही बरतने वाले किसी भी अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा. आपको बता दें इमारत ढहने के हादसे में फरार चल रहे मकान मालिक हरिराम बंसल को पुलिस ने राजस्थान के भिवाड़ी से गिरफ्तार कर लिया है।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

