Delhi मेयर चुनाव से AAP का वॉकआउट! पार्टी बोली- नहीं लड़ेंगे चुनाव, BJP की राह आसान”

Delhi: AAP Walks Out of Mayoral Election! Party Declares: "We Will Not Contest—Paving the Way for the BJP"

Delhi: दिल्ली की राजनीति से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर आ रही है। दिल्ली मेयर चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने बड़ा फैसला लिया है। AAP ने ऐलान किया है कि वो इस बार मेयर का चुनाव नहीं लड़ेगी। AAP के इस कदम के बाद BJP के लिए मेयर की कुर्सी तक का रास्ता साफ होता दिख रहा है। सूत्रों के मुताबिक, आम आदमी पार्टी ने रणनीति के तहत दिल्ली मेयर चुनाव से दूरी बनाने का फैसला किया है। पार्टी की तरफ से साफ कर दिया गया है कि वो मेयर पद के लिए अपना उम्मीदवार नहीं उतारेगी।

AAP का फैसला क्यों है अहम ?

दिल्ली नगर निगम में मेयर चुनाव के लिए बहुमत का आंकड़ा जरूरी होता है। AAP के चुनाव न लड़ने के ऐलान के बाद BJP सबसे बड़ी पार्टी के रूप में सीधे तौर पर मजबूत दावेदार बन गई है। पिछली बार AAP का ही मेयर था। ऐसे में चुनाव न लड़ने का फैसला राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है। AAP के इस फैसले के बाद अब निगम में BJP का मेयर बनना लगभग तय माना जा रहा है, बशर्ते कोई और निर्दलीय या तीसरा दल दावेदारी न करे। चुनाव की तारीख का ऐलान जल्द होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Read Also: Real Estate: मिडिल ईस्ट तनाव का रियल एस्टेट में नहीं दिखा असर, जनवरी-मार्च में निवेशकों ने किया खूब किया…

बता दें, AAP ने फिलहाल ये साफ नहीं किया है कि चुनाव न लड़ने के पीछे की असल वजह क्या है। क्या ये कोई राजनीतिक रणनीति है या फिर नंबर गेम में पिछड़ने की वजह से लिया गया फैसला, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं। साथ ही BJP की तरफ से अभी इस पर प्रतिक्रिया का इंतजार है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *