फिल्मों की वीडियो क्लिप का इस्तेमाल करने वाले आलोचकों पर अभिनेत्री कंगना रनौत, युवाओं को गुमराह न करें

Delhi: अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने अपनी फिल्मों के दृश्यों का उनके खिलाफ इस्तेमाल करने पर सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं को आड़े हाथों लिया और कहा कि इस तरह के काम से युवाओं को गुमराह किया जा रहा है।अभिनेत्री पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में हैं। दरअसल कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन में शामिल लोगों को लेकर उनकी एक टिप्पणी सामने आई थी, जिसमें उन्होंने जेन-जी को “गटर वाली पीढ़ी” कहा था और उनके प्रदर्शन से जुड़े वीडियो को “उल्टी लाने वाला” बताया था।

Read Also: बारिश से पानी-पानी हुआ केरल, इडुक्की में भूस्खलन से महिला की मौत, राहत एवं बचाव कार्य में जुटी NDRF

इसके जवाब में कई उपयोगकर्ताओं ने अभिनेत्री की फिल्मों और अन्य कार्यक्रमों की वीडियो क्लिप साझा करते हुए उनकी टिप्पणियों की आलोचना की।कंगना ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो क्लिप साझा करते हुए लिखा, ‘‘ आप मेरी फिल्मों के उन दृश्यों का इस्तेमाल करना चाहते हैं, जिनमें अभिनय करने के लिए मुझे करोड़ों रुपये मिलते हैं। आप उन बड़े मनोरंजन कार्यक्रमों की झलकियां दिखाना चाहते हैं, जहां मैं अपनी पूरी टीम, कार्यक्रम आयोजकों और सुरक्षा व्यवस्था के बीच होती हूं।

Read Also: जूडो में स्वर्ण पदक जीतने पर अस्मिता डे को CM माणिक साहा ने दी बधाई, X पर लिखा बेटी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर…

क्या आप इन सबका इस्तेमाल करके संवेदनशील किशोरों को ये विश्वास दिलाना चाहते हैं कि वे भी सड़क पर, स्कूल के कार्यक्रमों में या छोटे-छोटे क्लबों में वैसा ही कर सकते हैं? क्या दोनों स्थितियां एक जैसी हैं?”उन्होंने लिखा, ‘‘युवाओं को गुमराह न करें, ये दोनों बातें बिल्कुल अलग हैं। आज आप दूसरों के बच्चों को गुमराह कर रहे हैं, कल आपके अपने बच्चे भी इसका शिकार होंगे।’’

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *