Delhi: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के दिल्ली आवास पर आज पंजाब में चुनावी तैयारी को लेकर एक बड़ी बैठक हुई है। राहुल गांधी भी इस बैठक में मौजूद रहे हैं ।इस बैठक में उन्होंने पंजाब में जो विधानसभा चुनाव है ज्यादा दूर नहीं है उस पर ख़ास चर्चा की है। आम आदमी पार्टी की चुनौती जिसने कांग्रेस को हराकर पिछले चुनाव में जीत का परचम लहराया था ऐसे में पिछले विधानसभा चुनाव की हार का बदला लेने के लिए कांग्रेस पूरी तैयारी कर रही है लेकिन गुटबाजी बड़ी चुनौती बनी हुई है।Delhi:
Read Also: हरियाणा ने पेश की मिसाल, GST वृद्धि दर में बना नंबर- 1
इस बैठक के बाद पंजाब मामलों के प्रभारी भूपेश बघेल ने क्या बयान दिया पहले आपको बयान सुनवाते है।इस बयान के जरिए भूपेश बघेल ने सब कहा है कि हमारी प्राथमिकता एकजुट होकर चुनाव लड़ने की है चुनावी रणनीति को साझा नहीं किया जा सकता। हमने राज्य से जुड़े तमाम मुद्दों पर चर्चा की है। Delhi:
Read Also: भारत दौरे पर नेपाल की सत्तारूढ़ पार्टी RSP के अध्यक्ष रबी लामिछाने, आज BJP अध्यक्ष नितिन नबीन से करेंगे मुलाकात
बघेल ने कहा कि हम लोगों को चुनाव में जाना है इस मामले में बात हुई है बाकी जो अटकलें चल रही है वह सही नही है यहां कोई नेतृत्व बदलाव के बारे में कोई चर्चा नहीं हुई है।यहां पर भूपेश बघेल ने कहा है कि तमाम मुद्दों पर इस बैठक में चर्चा की गई है हालांकि बड़े सवाल यह है। Delhi
कि पार्टी इस चुनावी मुकाबले को किस खास रणनीति के साथ लड़ रही है लेकिन भूपेश बघेल ने साफ कर दिया है कि पार्टी उसकी जानकारी साझा नहीं करेगी यह चुनावी रणनीति का सवाल है।हालांकि उन्होंने आम आदमी पार्टी पर बड़ा हमला बोला है यह कहते हुए कि वहां पर करप्शन हो रहा है और जो कट्टर ईमानदार थे आज कैसे सरकार चला रहे है यह पूरा प्रदेश देख रहा है। Delhi:
भूपेश बघेल ने साफ किया है कि पार्टी खरगे जी राहुल गांधी के नेतृत्व में चुनाव लड़ रही है।बहरहाल पंजाब बैठक में चुनावी रणनीति पर चर्चा कर कांग्रेस ने राज्य में चुनावी हलचल तेज कर दी है और आने वाले दिनों में पंजाब को लेकर पार्टी कुछ बड़े फैसले कर सकती है।Delhi:
