दिल्ली में बेकाबू हुआ कोरोना, 24 घंटे में 4,473 नए केस और 33 लोगों की हुई मौत

नई दिल्ली- दिल्ली में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी का दौर लगातार जारी है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 4473 नए मामले सामने आए इसके अलावा 33 मरीजों की मौत की हो गई है। वहीं लगातार दूसरे दिन एक बार फिर और अगर कहें तो पिछले 7 दिनों में छठी बार मरीजों का आंकड़ा 24 घंटे में चार हजार पार कर गया। इससे पहले सोमवार को छोड़कर, एक हफ्ते में  लगातार चार हजार से ज्यादा कोरोना मरीज आए थे।


अगर ताजा अपडेट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में कोरोना के 4473 नए मामले आए। जबकि कल 62669 के मुकाबले पिछले 24 घंटों में 62593 टेस्ट किये गए हैं।

दिल्ली में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 2,30,269 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 3313 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। जिसके बाद ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 194516 हो गई है। रिकवरी रेट घटकर 84.67 फ़ीसदी से 84.47 पर आ गया है। जबकि मृत्यु दर 2.15 फीसदी है।

मौत के आंकड़ों में गिरावट नहीं आ रही है। पिछले 24 घंटे में कोरोना से 33 मरीजों की मौत हो गई, जिसके बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,839 हो गई है।

Also Read- दिल्ली दंगा मामले में पुलिस ने कड़कड़डूमा कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट, उमर खालिद और शरजील इमाम का नाम नहीं !

दिल्ली में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या भी बढ़कर अब 30 हजार के पार पहुंच गई है। दिल्ली में इस वक्त 30914 सक्रिय केस हैं। इनमें से 17324 मरीज होम आइसोलेशन में हैं जबकि 9117 लोग अस्पतालों में एडमिट हैं। संक्रमण बढ़ने के बाद दिल्ली में कैंटोनमेंट जोन की संख्या में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है जो अब 1637 पर पहुंच गया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *