Delhi Crime: युगांडा की महिला के साथ लूटपाट, पुलिस ने किया आरोपियों को गिरफ्तार

Delhi Crime: Ugandan woman robbed, police arrested the accused, delhi crime news in hindi, today latest news in hindi

Delhi Crime: वैसे तो देश के हर कोने में हर कोने में अपराध की अपनी एक अलग ही कहानी है। लेकिन फिर भी आकड़ें बताते हैं कि देश की राजधानी दिल्ली अपराधों का केन्द्र बनता जा रहा है। आए दिन यहां अपराध बढ़ते ही जा रहे हैं। अब एक और अराधन से ख़बर सामने आई, जहां युगांडा की एक महिला के साथ छेड़छाड़ कर उसका सामान लूटकर, लूटेरे वहां से फरार हो गए।

Read Also: Madhya Pradesh: कबाड़ गोदाम विस्फोट मामले पर बड़ी कार्रवाई, मालिक के भाई के घर पर चला बुलडोजर

दरअसल, गुरुवार 25 अप्रैल की रात लगभग 12 बजे महरौली थाने में पीसीआर कॉल आई। पुलिस को जानकारी दी गई की सड़क पर एक घायल महिला मिली है। पुलिस फौरन बताए हुए जगह पर पहुंची। युगांडा की रहने वाली 27 साल की घायल महिला ने पूरी आपबीती बताई। महिला ने बताया कि रास्ते में दो युवक ने उसे पीछे से पकड़ लिया और उसका बैग छीनने की कोशिश करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने महिला के सर पर पत्थर से वार किया और कपड़े भी फाड़ दिए। घायल करके वो उसका बैग छीनकर वहां से फरार हो गए। महिला ने बताया कि उसके बैग में 800 रुपये कैश और एक चांदी की अंगूथी थी।

Read Also: Delhi Crime: नाबालिग ने की प्रेमिका की मां की हत्या, FIR दर्ज

फिलहाल दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जांच में पता चला कि दोनों आरोपी (24 वर्षीय मनोज और 26 वर्षीय रिंकू कश्यप) पेशे से मजदूर हैं और दोनों नशा करते हैं, यहां तक की जब पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया तब भी दोनों ने नशा किया हुआ था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *