श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर गृहमंत्री अमित शाह ने की उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Delhi: श्री अमरनाथ जी यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए मोदी सरकार ने कमर कस ली है। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में एक उच्च स्तरीय बैठक की, जिसमें आगामी अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा तैयारियों और व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। गृह मंत्री ने साफ लफ्जों में कहा कि सरकार श्रद्धालुओं की सर्वोच्च सुरक्षा और सुगम यात्रा के लिए पूरी तरह कटिबद्ध है। Delhi:

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सुरक्षा बलों को कड़े निर्देश दिए हैं कि यात्रा मार्ग पर एक ऐसा मल्टी-लेयर्ड यानी बहुस्तरीय अभेद्य सुरक्षा ग्रिड स्थापित किया जाए, जिसे भेदना नामुमकिन हो। इसके लिए सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेस (CAPFs), जम्मू-कश्मीर पुलिस और तमाम सुरक्षा एजेंसियों को आपस में कड़ा तालमेल बिठाने को कहा गया है। Delhi:

Read Also: Andhra: 21वीं सदी नरेंद्र मोदी की है, केंद्र राज्य के साथ मजबूती से खड़ा है- CM चंद्रबाबू नायडू

तकनीक और पारंपरिक सुरक्षा का मेल:इस बार बाबा बर्फानी के भक्तों की सुरक्षा में आधुनिक तकनीक का जबरदस्त पहरा होगा। गृहमंत्री ने निर्देश दिया है कि सुरक्षा व्यवस्था मेंड्रोन और सीसीटीवी से चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जाएगी।​हाई-टेक सर्विलांस सिस्टम का व्यापक उपयोग होगा।​इसके साथ ही पारंपरिक सुरक्षा तंत्र को भी और ज्यादा मजबूत किया जाएगा।​वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश: गृहमंत्री ने साफ किया कि सिर्फ कागजों पर नहीं, बल्कि जमीन पर भी मुस्तैदी दिखनी चाहिए। यात्रा के दौरान विभिन्न CAPFs और जम्मू-कश्मीर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी खुद शिविर स्थलों (Camps) पर मौजूद रहकर व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी करेंगे। Delhi:

Read Also: Haryana: CM सैनी ने सैनी समाज के विशाल महासम्मेलन में की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत

श्रद्धालुओं के लिए विशेष सुविधाएं: रजिस्ट्रेशन, ठहरने के आवास और बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाओं की समुचित व्यवस्था।​किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए मजबूत आपदा प्रबंधन (Disaster Management) प्लान तैयार किया गया है।​QR कोड आधारित पहचान पत्र: यात्रा से जुड़े स्थानीय लोगों और पशुओं का भी अनिवार्य पंजीकरण होगा और उन्हें QR कोड युक्त आइडेंटिटी कार्ड जारी किए जाएंगे।वही ​पशुओं के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए विशेष कैंप लगाए जाएंगे।मौसम की अनिश्चितता को देखते हुए गृह मंत्रालय ने साफ किया है कि मौसम की सटीक स्थिति और पूर्वानुमान के आधार पर ही श्रद्धालुओं के जत्थों को आगे बढ़ने की अनुमति दी जाएगी।

 यही नहीं, गृहमंत्री अमित शाह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि यात्रा मार्ग के अलावा जम्मू-कश्मीर के अन्य प्रमुख पर्यटन स्थलों पर भी कड़ी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए, ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु बिना किसी डर के कश्मीर के पर्यटन का आनंद ले सकें।साफ है कि सरकार श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहती। तकनीक, सतर्कता और बेहतर प्रबंधन के दम पर बाबा के भक्तों के लिए एक सुरक्षित और सुखद यात्रा का रोडमैप तैयार कर लिया गया है।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *