होली पर उत्तम नगर में हुई झड़प के मामले में एमसीडी ने आरोपी के घर के ‘अवैध हिस्सों’ को गिराया

Delhi: In the case of clash that occurred in Uttam Nagar during Holi, MCD demolished the 'illegal parts' of the accused's house

Delhi: दिल्ली नगर निगम ने रविवार यानी आज 8 मार्च को तोड़ फोड़ अभियान चलाया और उत्तम नगर में होली पर हुई झड़प के मामले में एक आरोपी से जुड़े घर के अवैध हिस्सों को गिरा दिया। इस झड़प में 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई थी। पुलिस सूत्रों ने ये जानकारी दी। इलाके में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है।

सूत्रों ने बताया कि नगर निगम के अधिकारी बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंचे और उन्होंने इमारत के ‘‘केवल अवैध रूप से निर्मित हिस्सों’’ को गिराया, न कि पूरे घर को। एमसीडी के अधिकारी इस मामले पर टिप्पणी के लिए उपलब्ध नहीं थे। जेजे कॉलोनी इलाके में चार मार्च को तरुण जो 26 साल के थे। उनके परिवार और पड़ोसियों के बीच हुई झड़प में उसकी मौत हो गई थी। पुलिस के मुताबिक, हिंसा तब भड़की जब तरुण के परिवार की एक लड़की द्वारा फेंके गए गुब्बारे का पानी उसके पड़ोसी के परिवार की एक महिला पर गिर गया।

Read Also: अभिनेत्री करीना, कंगना और कई बॉलीवुड सितारों ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की दीं शुभकामनाएं

पुलिस ने बताया था कि दोनों परिवार पिछले पांच दशकों से एक-दूसरे को जानते थे और पार्किंग और कचरा निपटान जैसी चीजों को लेकर उनके बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे। पुलिस ने बताया कि उन्होंने इस मामले में अब तक छह लोगों को गिरफ्तार किया है और एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया है। प्राथमिकी में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धाराएं और हत्या का आरोप जोड़ा गया है। आरोपियों की पहचान उमरदीन 49 साल, जुम्मदीन 36 साल, कमरुद्दीन 36 साल, मुस्तैक 46 साल, मुजफ्फर 25 साल, ताहिर 18 साल के रूप में हुई है। आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है।

पीड़ित के रिश्तेदार मान सिंह ने पहले न्याय की मांग की थी। उन्होंने कहा था, ‘‘हम चाहते हैं कि योगी (उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री) के बुलडोजर मॉडल का इस्तेमाल किया जाए। उनके अवैध मकानों को ध्वस्त किया जाए और सभी अवैध निर्माणों को हटाया जाए।’’ इस घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया और शुक्रवार को गुस्साई भीड़ ने कई वाहनों को नुकसान पहुंचाया और उनमें आग लगा दी, जिसके चलते भारी संख्या में पुलिस बल तैनात करना पड़ा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *