कतर: पीएम मोदी ने दोहा में प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल थानी के साथ बैठक की

PM Modi in Qatar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार शाम कतर की राजधानी दोहा पहुंचे। दोहा में प्रवासी भारतीयों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोहा में कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल थानी के साथ बैठक की। इस दौरान दोनों के बीच व्यापार, निवेश, ऊर्जा और वित्त क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा हुई।बैठक के बाद पीएम मोदी कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल थानी की तरफ से आयोजित डिनर में शामिल हुए।

Read also-दिल्ली में फिर करवट लेगा मौसम, ठंड से राहत के बीच इस दिन बारिश का अलर्ट

2014 के बाद से प्रधानमंत्री मोदी की ये कतर की दूसरी यात्रा है। उन्होंने पहली बार जून 2016 में कतर का दौरा किया था।अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान, पीएम मोदी गुरुवार को कतर के अमीर यानी शासक शेख तमीम बिन हमाद अल थानी से मुलाकात करेंगे। बैठक के दौरान दोनों के बीच द्विपक्षीय के साथ-साथ वैश्विक मुद्दों पर चर्चा होगी।पीएम मोदी संयुक्त अरब अमीरात की दो दिवसीय तूफानी यात्रा के बाद दोहा पहुंचे। अपनी यूएई यात्रा के दौरान अबू धाबी में बुधवार को पीएम मोदी ने बीएएसपी मंदिर का उद्धाटन किया था।

(SOURCE PTI)

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *