Delhi Excise Case: दिल्ली हाई कोर्ट ने शुक्रवार को आप नेता संजय सिंह की न्यायिक हिरासत 10 नवंबर तक बढ़ा दी।अदालत ने कहा कि संजय सिंह को अपने निजी डॉक्टर से भी उचित चिकित्सा उपचार लेने की इजाजत दी जाएगी। उनकी हाल की रिपोर्ट से पता चला है कि शुगर लेवल बढ़ने से उनकी आंखों पर असर पड़ा है और उन्हें श्रॉफ आई सेंटर की ओपीडी में इलाज की इजाजत दी जाएगी।
Read also-Onion Price Hike: नवरात्र खत्म होते ही रुलाने लगे प्याज के दाम ,चार दिन में दोगुने-तिगुने हुए दाम
संजय सिंह को पारिवारिक खर्चों के लिए दो चेक पर हस्ताक्षर करने और अपने निर्वाचन क्षेत्र के धन के हस्तांतरण के संबंध में दो पत्रों पर हस्ताक्षर करने की इजाजत दी है। संजय सिंह को ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चार अक्टूबर को गिरफ्तार किया था।
( Source PTI )
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

