हल्द्वानी में रैली के बाद रामलीला मैदान ‘शुद्धिकरण’ पर बिफरे मल्लिकार्जुन खरगे, बोले-देश में दलितों के लिए …

Delhi:

Delhi: राज्यसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा मैंने हल्द्वानी के रामलीला मैदान में जाकर भाषण दिया, वहां लाखों लोग मौजूद थे, मैंने किसी धर्म या समुदाय का नाम नहीं लिया, मेरे भाषण के बाद बीजेपी ने मंच का ‘शुद्धिकरण’ किया,क्या लोकतंत्र ऐसे ही काम करता है? मल्लिकार्जुन खरगे बयान के बाद संसद में गरमाई  सियासत। खरगे  आगे बोलते है कि इस देश में दलितों के लिए कोई जगह नहीं है; मैं बीजेपी के इस कृत्य की निंदा करता हूं।

Read Also: CM डी. के. शिवकुमार ने नए मंत्रियों के विभागों का किया आवंटन, किसके हाथ आया कौन सा पोर्टफोलियो?

दीपेंद्र हुड्डा ने दिया बड़ा बयान 

हल्द्वानी के रामलीला मैदान में आठ अगस्त को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद हुए ‘शुद्धिकरण’ अनुष्ठान को लेकर बुधवार को बीजेपी और कांग्रेस के बीच राजनीतिक घमासान शुरू हो गया।उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद ‘शुद्धिकरण’ को लेकर हुए विवाद पर पार्टी सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा इसकी हम कड़े शब्दों में निंदा करते हैं

Read Also: स्वतंत्रता दिवस और त्योहारी सीजन से पहले सरोजिनी नगर मार्केट में सुरक्षा चाक-चौबंद, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने आरोप लगाया कि जिस ‘श्री राम सेना’ संगठन ने ये ‘शुद्धिकरण’ किया, वे बीजेपी से जुड़ा है। हालांकि, पार्टी ने इस आरोप का खंडन किया।हालांकि, बीजेपी ने इस समूह से किसी भी तरह के संबंध से इनकार किया और कांग्रेस पर राजनीतिक फायदे के लिए पार्टी की छवि खराब करने का आरोप लगाया।

संसद का ‘शुद्धिकरण’ होना चाहिए- रेणुका चौधरी

हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद ‘शुद्धिकरण’ को लेकर हुए विवाद पर पार्टी सांसद रेणुका चौधरी ने कहा ये बेहद शर्मनाक है; संसद का ‘शुद्धिकरण’ होना चाहिए क्योंकि राम मंदिर के लिए दिए गए चंदे को चुराने वाले ‘अंधभक्त’ इसके अंदर बैठे हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *