दिल्ली की मंत्री आतिशी के बिगडे बोल, बीजेपी पर लगाए ये गंभीर आरोप- गरमाई सियासत !

Water Crisic in Delhi

Atishi Marlena on BJP: दिल्ली की मंत्री आतिशी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल में घर का बना खाना न देकर उनकी हत्या करने की ‘बड़ी साजिश’ बीजेपी रच रही है।आतिशी ने ये बयान ईडी के कोर्ट में पेश किए गए दावों के बाद दिया। ईडी ने कोर्ट में दावा किया था कि केजरीवाल मेडिकल जमानत के लिए आधार बनाने के लिए टाइप 2 शुगर होने के बावजूद हर दिन आम और मिठाई जैसे हाई शुगर वाली चीजें खा रहे हैं।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ये दावा सीबीआई और ईडी मामलों के विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा के समक्ष किया, जिन्होंने तिहाड़ जेल अधिकारियों को केजरीवाल के आहार चार्ट सहित मामले में एक रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया था।

Read Also: UK: भारत के साथ जेट इंजन सौदा क्रांतिकारी है-अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन lloyd austin

आतिशी, मंत्री, दिल्ली:

“भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एक बहुत बड़ा षड़यंत्र रच रहे हैं। वो षड़यंत्र रच रहे हैं कि अरविंद केजरीवाल की जान लेने का षड़यंत्र है।”

Read also-तृणमूल नेता कुणाल घोष ने लोकसभा चुनाव को लेकर कही ये बात…गरमाई सियासत !

“आज भारतीय जनता पार्टी अपने अनुषांगिंक संगठन ईडी के माध्यम से अरविंद केजरीवाल जी के स्वास्थ्य को बिगाड़ने की कोशिश कर रही है उनका घर का खाना रोकने की कोशिश कर रही है। आज ईडी ने बार बार झूठ बोले, बार बार अफवाह फैलाई। कोर्ट में झूठ बोला कि अरविंद केजरीवाल जी मीठी चाय पी रहे हैं और मिठाई खा रहे हैं ये सरासर झूठ है। अरविंद केजरीवाल जी को उनके डॉक्टर द्वारा प्रेस्काइब्ड एक स्वीटनर एरेथ्रिटोल की चाय भी, की मिठाई भी अलाउड है।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *