Delhi: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मिले आप सांसद संजय सिंह

delhi-mp-sanjay-singh-meets-congress-president-mallikarjun-kharge-aap-mp-sanjay-singh-met-congress-president-mallikarjun-kharge-politics-news-in-hindi-bjp-congress-aap-delhi-news-in-hindi-loks

Delhi: लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच रविवार 14 अप्रैल को दिल्ली में चुनाव रणनीति पर चर्चा हुई। संजय सिंह ने मीडिया से कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष खरगे से दो-तीन मुद्दों पर चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि खरगे राज्यसभा में विपक्ष के नेता हैं इसलिए वे जेल से रिहा होने के बाद उनका आशीर्वाद लेने आए थे।

Read Also: Salman Khan: बालीवुड स्टार सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस

संजय सिंह ने कहा, मैंने इंडिया गुट के कॉमन मिनिमम प्रोग्राम का प्रस्ताव भी रखा है। 5-10 मुद्दे ऐसे हैं जिन्हें वे चुनाव जीतने के बाद सामने ले जाएंगे। खरगे जी से मुलाकात में दो-तीन बिंदुओं पर विशेष तौर पर बात हुई। नंबर एक तो ये कि वे राज्यसभा में एलओपी हैं, जब भी सरकार के खिलाफ कोई आवाज उठाते हैं वो हमारा साथ देते है, तो जेल से छूट कर आने के बाद उनका आशीर्वाद लेना था। उनसे मिलना था आगे की लड़ाई के लिए एक हौसला लेना था।

Read Also: Israel Defense Force: हम ईरान के ड्रोनों पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं-एडमिरल डैनियल हगारी

दूसरा जो इस समय देश के संविधान और लोकतंत्र को कुचलने की लगातार कार्रवाई की जा रही है, विपक्षी नेताओं को पकड़-पकड़कर जेल में डालने की कार्रवाई की जा रही है, जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है उसके बारे में भी बातचीत हुई। अरविंद केजरीवाल को किस तरीके से जेल के अंदर प्रताड़ित किया जा रहा है और उनके न्यूनतम अधिकार भी छीने जा रहे हैं उसके बारे में उनको जानकारी दी और एक कॉमन मिनिमम प्रोग्राम, एक न्यूनतम साझा कार्यक्रम इंडिया गठबंधन का होना चाहिए ऐसा प्रस्ताव उनके सामने मैंने रखा कि 5-10 ऐसे मुद्दे हों जिसको हम जनता के सामने लेकर जाएंगे और कहेंगे कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनने के बाद हम इन मुद्दों पर काम करेंगे, हम इसको पूरा करेंगे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *