Delhi News: बेबी केयर सेंटर अग्निकांड पर एक्शन में AAP सरकार -सौरभ भारद्वाज ने दिए ये आदेश

Delhi Minister Saurabh Bhardwaj

Delhi Minister Saurabh Bhardwaj: दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने रविवार को विवेक विहार के बेबी केयर सेंटर में लगी आग में मारे गए सात बच्चों के परिवार के प्रति दुख जाहिर किया।सौरभ भारद्वाज ने कहा कि बहुत ही दुखद हादसे की सूचना मिली।उन्होंने बच्चों के परिवारजन को भरोसा दिलाया कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Read also-Cyclone Remal: आ रहा है रेमल तूफान, पश्चिम बंगाल से लेकर बिहार तक अलर्ट – बरतें सावधानी

सौरभ भारद्वाज ने कही ये बात-देखिए मैं सुबह सिरीफोर्ट कॉम्प्लेक्स में मॉर्निंग वॉक के लिए गया, तो वहां पर मैंने मीडिया के माध्यम से पता कि इतनी बड़ी दुर्घटना हुई और मैं वैसे ही उन्हीं जिस हाल में था यहां पर आया। पूरा जो वो सेंटर है जल गया है और छोटे-छोटे मासूम बच्चे जिन्होंने अभी दुनिया देखी भी नहीं उनमें से 12 बच्चों को रेस्क्यू किया गया। उसमें से छह की मृत्यु दम घुटने से हुई। परिवारों के लिए मुझे लगता है कि इससे बड़ा दुख नहीं हो सकता।

Read also-Lok Sabha Polls 6th Phase Voting: छठे चरण की वोटिंग संपन्न, दांव पर लगी दिग्गजों की प्रतिष्ठा !

एक बच्चा घर में आता है तो बड़ी खुशी रहती है। मां का बाप का दादा, दादी सबका अटैचमेंट होता है ऐसे में उसकी मृत्यु होना तो अभिशाप जैसा है। हमारी कोई भी साहनभूति उस परिवार के लिए कम है। मैं एक हेल्थ मिनिस्टर होने के नाते ये आश्वसन देना चाहूंगा कि दोषियों को बख्शेंगे नहीं।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *