जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप की तैयारियां जारी, 27 सितंबर को होगा आगाज

delhi-news-preparations-for-the-world-para-athletics-championship-continue-at-jawaharlal-nehru-stadium-will-start-on-27-september

Delhi News: दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में होने वाली विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के आयोजन में अब तीन महीने से भी कम वक्त बचा है। ऐसे में देश में होने वाली अब तक की सबसे बड़ी पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए तैयारियां पूरी तरह से पटरी पर हैं।

Read Also: कॉलेज छात्र की मौत पर बीजेडी के बालासोर बंद से जनजीवन प्रभावित

अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स की दुनिया में गोल्ड स्टैंडर्ड माने जाने वाले अत्याधुनिक मोंडो सिंथेटिक ट्रैक का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। अधिकारियों को भरोसा है कि इंटरनेशनल पैरालंपिक कमेटी और वर्ल्ड एथलेटिक्स के निरीक्षण से पहले ही सभी डेडलाइन पूरी कर ली जाएंगी। पीटीआई वीडियो के पास स्टेडियम के अंदर चल रही तैयारियों की एक्सक्लूसिव तस्वीरें हैं। इनमें देखा जा सकता है कि नए ट्रैक की बेस लेयर पहले ही बिछाई जा चुकी है और ड्रेनेज सिस्टम को बेहतर बनाने का काम चल रहा है।

Read Also: सिद्धार्थ मल्होत्रा बने पिता, कियारा आडवाणी ने दिया बेटी को जन्म

पीटीआई वीडियो को जानकारी मिली है कि स्टेडियम का बुनियादी ढांचा काफी खराब हो चुका है। यहां तक कि दर्शकों के बैठने के लिए लगाई गई सीटें भी टूट चुकी हैं और ड्रेनेज सिस्टम भी खराब हो गया है। काफी गंदगी भी दिख रही है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि सभी इंतजामों को बेहतर बनाने का काम नए सिरे से किया जा रहा है। स्टेडियम के वार्म-अप ट्रैक पर भी काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप का 12वां संस्करण 27 सितंबर से पांच अक्टूबर तक जेएलएन स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। इसमें दुनिया भर के 1,000 से ज्यादा एथलीट 186 इवेंट में हिस्सा लेंगे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *