21 जुलाई से शुरु होगा संसद का मानसून सत्र, ये 8 बिल हो सकते हैं पेश..

Parliament Monsoon Session : संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से शुरू होगा, जो 21 अगस्त तक चलेगा. इस दौरान 21 कुल बैठकें होंगी। माना जा रहा है कि सत्र के दौरान इस बार भी सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव की स्थिति बन सकती है। इस सत्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस सहित विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक होने की उम्मीद है। सत्र 12 अगस्त से 18 अगस्त तक रक्षाबंधन और स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए अवकाश पर रहेगा।

Read Also: दिल्ली के दो स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने परिसर को कराया खाली

इस सत्र में आठ महत्वपूर्ण बिल लाने की तैयारी है।संसद के आगामी सत्र में सरकार मणिपुर वस्तु एवं सेवा कर (संशोधन) विधेयक 2025, जन विश्वास (प्रावधानों में संशोधन) विधेयक 2025, भारतीय संस्थान प्रबंधन (संशोधन) विधेयक 2025, कराधान विधि (संशोधन) विधेयक 2025, भू-विरासत स्थल एवं भू-अवशेष (संरक्षण एवं रखरखाव) विधेयक 2025, खान एवं खान (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक 2025, राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक 2025 और राष्ट्रीय डोपिंग रोधी (संशोधन) विधेयक 2025 को लोकसभा में पेश और पारित करा सकती है।

Read Also: महिला ने की शराबी पति की हत्या, घर में गड्ढा खोदकर शव को दफनाया

सरकार और विपक्ष के बीच संभावित टकराव के बिंदुओं में से एक इस साल के अंत में होने वाले बिहार विधानसभा चुनावों से पहले चुनाव आयोग द्वारा बिहार में मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) होगा।विपक्ष द्वारा ऑपरेशन सिंदूर और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा युद्धविराम की मध्यस्थता करके भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध टालने के दावों पर भी सरकार से जवाब मांगे जाने की उम्मीद है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *