दिल्ली के टिकरी कलां CNG स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, गैस टैंक फटने एक व्यक्ति की मौत

Delhi News:  दिल्ली के टिकरी कलां में एक सीएनजी स्टेशन पर गैस भरते समय एक ट्रक का गैस टैंक फटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए। दिल्ली पुलिस ने ये जानकारी दी।घटना के बाद अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया कि विस्फोट में आसपास खड़े छह लोग घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।Delhi News

पुलिस ने बताया कि घायलों में से एक की उपचार के दौरान मौत हो गई।अधिकारी ने बताया कि डीएफएस को अपराह्न 3.37 बजे घटना की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल की छह गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।

उन्होंने कहा कि विस्फोट का सटीक कारण अब तक पता नहीं चल पाया है और जांच जारी है। अधिकारी ने कहा कि अग्निशमन सेवा कर्मियों ने घटनास्थल पर आवश्यक एहतियाती कदम उठाए और सुनिश्चित किया कि स्थिति नियंत्रण में आ जाए।Delhi News

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *