CWC Meeting: नई दिल्ली में आयोजित कांग्रेस कार्यसमिति CWC की महत्वपूर्ण बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला है। संसद सत्र के समापन के बाद हुई इस पहली बैठक में खड़गे ने देश के युवाओं, राष्ट्रीय सुरक्षा और राम मंदिर ट्रस्ट में कथित अनियमितताओं जैसे गंभीर मुद्दों पर सरकार को घेरा है।
संसद सत्र खत्म होने के बाद आज दिल्ली में कांग्रेस कार्यसमिति CWC की एक बेहद अहम बैठक हुई। बैठक की शुरुआत करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने देश के तीन सबसे ज्वलंत मुद्दों- युवा, जन-आस्था और राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर मोदी सरकार पर सीधा वार किया। CWC Meeting
Read Also: CM नायब सिंह सैनी ने विदेशी विद्यार्थियों से किया संवाद, गो-ग्लोबल अप्रोच” के जरिए दिया बड़ा संदेश
खड़गे ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे युवा देश है, लेकिन सरकार की गलत नीतियों के कारण आज देश का नौजवान हताशा के दलदल में धकेला जा चुका है। खड़गे ने आरोप लगाया कि “निजीकरण की होड़ में उच्च शिक्षा लगातार महंगी हो रही है। देश में 94 हजार स्कूल बंद हो चुके हैं। युवा जब नौकरी के लिए निकलता है तो उसे पेपर लीक, भर्ती घोटालों और नियुक्तियों में देरी का सामना करना पड़ता है। कांग्रेस जल्द ही युवाओं के लिए ‘Education-to-Employment’ का एक स्पष्ट और समयबद्ध रोडमैप तैयार करेगी।”
पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के योगदान को याद करते हुए खड़गे ने कहा कि राजीव जी ने वोटिंग की उम्र 21 से घटाकर 18 साल की और नवोदय विद्यालयों का नेटवर्क खड़ा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि UPA सरकार के दौर में शिक्षा का अधिकार कानून लाया गया, लेकिन मौजूदा सरकार ने पिछले 12 वर्षों में युवाओं का भविष्य तबाह कर दिया है।
युवाओं के मुद्दे के अलावा, मल्लिकार्जुन खड़गे ने राम मंदिर निर्माण ट्रस्ट से जुड़े वित्तीय मामलों पर भी गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि देश के आम लोगों ने प्रधानमंत्री द्वारा बनाए गए ट्रस्ट पर भरोसा करके दिल खोलकर चंदा, सोना और चांदी दिया था। खड़गे ने कहा कि “राम मंदिर ट्रस्ट में हुए भारी घोटाले की खबरें सामने आ रही हैं, लेकिन प्रधानमंत्री जी इस पर मौन हैं। देश जानना चाहता है कि कितना चढ़ावा, सोना-चांदी आया और उसका हिसाब क्या है? चंद छोटे लोगों को जेल भेजकर मामला खत्म नहीं हो सकता, प्रधानमंत्री को देश से जवाब देना चाहिए।” CWC Meeting
Read Also: Delhi News: दिल्ली में सेना का बड़ा एक्शन, संदिग्ध उग्रवादियों से जुड़े रॉकेट लॉन्चर को किया नष्ट
चीन सीमा विवाद और राष्ट्रीय सुरक्षा का जिक्र करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि गलवान झड़प के 6 साल बाद भी सीमाओं पर अतिक्रमण से जुड़े गंभीर तथ्य सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा पर राजनीति नहीं होनी चाहिए, लेकिन सच्चाई छिपाना भी गलत है। खड़गे ने भारतीय सेना के शौर्य को सलाम करते हुए कहा कि लोकतंत्र में सरकार की जवाबदेही तय करना विपक्ष का काम है। CWC Meeting
आगामी 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों का जिक्र करते हुए खड़गे ने पूरी पार्टी से एकजुट होकर देश के सामने नीति और समाधान रखने की अपील की। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के इस कड़े रुख से साफ़ है कि आने वाले दिनों और आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस इन तीनों मुद्दों—यानी युवा रोज़गार, राम मंदिर ट्रस्ट का हिसाब और सीमा सुरक्षा—को लेकर सरकार के खिलाफ आक्रामक रणनीति अपनाने जा रही है। CWC Meeting
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter
