PM मोदी और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने दिग्गज कोच जसपाल राणा के निधन पर जताया शोक

Delhi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता निशानेबाज जसपाल राणा के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि ये भारतीय खेल जगत के लिए बहुत बड़ी क्षति है।यशपाल राणा का गुरुवार की रात को दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया था। वे 49 वर्ष के थे।प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘‘जसपाल राणा जी के निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। उनका निधन भारतीय खेल जगत के लिए बड़ी क्षति है।’’

Read Also- GUJARAT: अहमदाबाद विमान हादसे की पहली बरसी पर अपनों को याद कर भर आती हैं पीड़ित परिवारों की आंखें


प्रधानमंत्री ने कहा कि राणा ने निशानेबाजी में अपनी असाधारण उपलब्धियों से देश का गौरव बढ़ाया और एक कोच के रूप में युवा खिलाड़ियों को तैयार करने में अहम भूमिका निभाई।उन्होंने कहा, ‘‘उत्कृष्टता, अनुशासन और खेल जगत के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता ने उन्हें अपार सराहना दिलाई। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, मित्रों और संपूर्ण खेल जगत के साथ हैं। ओम शांति।’खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने भी भारतीय निशानेबाजी में राणा के योगदान को याद किया।

Read Also-Delhi: सरकार ने एथनॉल मिले पेट्रोल पर भी उत्पाद शुल्क हटाया, क्या सस्ता होगा पेट्रोल?

मांडविया ने कहा, ‘‘भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा जी के निधन से गहरा दुख हुआ है। एक चैंपियन एथलीट और बेहतरीन मेंटर के तौर पर देश के लिए उनके शानदार योगदान ने एक प्रेरणादायक विरासत छोड़ी है। उनके परिवार, दोस्तों और खेल जगत से जुड़े लोगों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ओम शांति।’’ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने राणा के निधन पर गहरा दुख जताया।

उन्होंने कहा, ‘‘जसपाल राणा के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। जसपाल भारतीय टीम में मेरे साथी थे और कई मायनों में उस पीढ़ी का हिस्सा थे, जिसने भारतीय निशानेबाजी को नई दिशा दी। वे बहुत जुनूनी और प्रतिभाशाली थे। वे हमेशा प्रतियोगिताओं में देश का मान-सम्मान सर्वोपरि रखते थे।’उन्होंने कहा, ‘‘यह हमारे खेल जगत के लिए बहुत बड़ी क्षति है। उनके परिवार, दोस्तों, शिष्यों और उन सभी लोगों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं, जिनके जीवन पर उन्होंने अपनी अमिट छाप छोड़ी।’

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *