दिल्ली पुलिस शहादरा जिले की सीमापुरी के क्रैक टीम स्टाफ द्वारा 3 डकैतों को पकड़ा गया

(अजित सिंह) – दिल्ली पुलिस शहादरा जिले की सीमापुरी पुलिस स्टेशन की क्रैक टीम ने तीन डकैतों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान तोशिफ उर्फ तोशिब, साजिद उर्फ तोता और कमरूद्दीन उर्फ तकी के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, 18 जनवरी, 2024 को, पीसीआर कॉल के माध्यम से एक रिपोर्ट प्राप्त हुई थी कि कुछ लुटेरों ने पिस्तौल और चाकू का उपयोग करके पैसे, आभूषण और मोबाइल फोन लूट लिया था। पीसीआर कॉल की गंभीरता को समझते हुए, अपराधियों को पकड़ने के लिए एसीपी/सीमा पुरी मुकेश वालिया और इंस्पेक्टर विनय यादव के नेतृत्व में क्रैक टीम का गठन किया गया। क्रैक टीम ने लगभग 50 सीसीटीवी फुटेज की जांच की और आरोपियों की पहचान की। आरोपियों को पकड़ने के लिए स्थानीय मुखबिर नेटवर्क का भी इस्तेमाल किया गया।

Read also – अयोध्या में राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर 1.25 लाख करोड़ रुपये का हुआ व्यापार

पुलिस ने आरोपियों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से एक देसी अवैध पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस, एक चाकू, लूटे गए पैसे और अपराध में प्रयुक्त प्लास्टिक के कट्टे बरामद किए गए।आरोपी तोशिफ उर्फ तोशिब ने पुलिस को बताया कि उन्होंने साजिद उर्फ तोता और कमरूद्दीन उर्फ तकी के साथ मिलकर डकैती की थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 392/397/34 के तहत मामला दर्ज किया है। और आरोपियों को कोर्मेंट  पेश किया जाएगा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *