अयोध्या में राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर 1.25 लाख करोड़ रुपये का हुआ व्यापार

Sanatan Economy- अयोध्या के राम मंदिर में हुए प्राण प्रतिष्ठा समारोह से मार्केट में राम नाम के उत्पादों का जबरदस्त क्रेज देखने को मिला। इस वजह से देशभर के बाजारों में करीब 1.25 लाख करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।प्रवीण खंडेलवाल के मुताबिक, बाजारों में राम की मूर्तियां, अयोध्या के मंदिर का मॉडल और पूजा सामग्री के अलावा अन्य वस्तुओं की जमकर बिक्री हुई है। राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह ने देश में पूजा पाठ से संबंधित बड़े व्यापार के मौके पैदा कर दिए।

दिल्ली में लगभग 25 हजार करोड़ रुपये का व्यापार दर्ज किया गया, जबकि उत्तर प्रदेश में करीब 40 हजार करोड़ रुपये का व्यापार दर्ज किया गया। इस आर्थिक उछाल का श्रेय हर जगह व्यापारिक समुदाय के आयोजित व्यापक कार्यक्रमों और राम-थीम वाली वस्तुओं को बेचे जाने को दिया जाता है।कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के महासचिव प्रवीण खंडेलवाल का कहना है कि अयोध्या में आयोजित रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन तक देश में जो कारोबार हुआ है, वे डेढ़ लाख करोड़ रुपये के आंकड़े से पार हो चुका है।खंडेलवाल ने कहा कि राम मंदिर ने उद्यमियों और स्टार्ट-अप को नए व्यवसाय तलाशने का अनूठा मौका दिया है।

Read also – गणतंत्र दिवस परेड रिहर्सल के कारण बदलाव से मध्य दिल्ली में यातायात प्रभावित हुआ

अखिल भारतीय व्यापारी परिसंघ महासचिव प्रवीण खंडेलवाल  ने कहा कि श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम से देश में सनातन इकोनॉमि का एक नया चेप्टर जुड़ा है। कुल मिलाकर के एक मोटा अनुमान लगाया जाए तो लगभग सवा लाख करोड़ रुपया का कारोबार पूरे देश में इसके कारण से हुआ। लगभग डेढ़ लाख से अधिक कार्यक्रम देश के व्यापारिक संगठनों ने आयोजित किए। जिसमें बड़ी संख्या में शोभा यात्राएं हुईं, राम संवाद, सुंदर कांड पर पाठ, अखंड रामायण प्रदर्शन और हनुमान चालीसा पाठ शामिल थे। और ऐसे बहुत सारे कार्यक्रम पूरे देशभर में आयोजिक किए गए। वहीं दूसरी और करोड़ों की संख्या में श्री राम मंदिर के मॉडल मालाएं लटकन ध्वज, टोपी, पटके इस प्रकार के अन्य अनेक आइट्मस की बड़े पैमाने पर बिक्री हुई है। इसमें कोई दोहराए नहीं है कि श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पूरे देश में व्यापार के नए अवसर निकाले हैं। और अब जरूरत है और अब उद्यमियों और स्टार्ट-अप को इस दिशा में सोचना शुरू करना चाहिए कि इससे नए व्यवसाय कैसे सामने आएं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *