Delhi Politics : केजरीवाल की तबीयत को लेकर AAP चिंतित, तिहाड़ के बाहर AAP का जोरदार प्रदर्शन

Delhi Politics

Delhi Politics :आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए इंसुलिन समेत सही इलाज की मांग को लेकर तिहाड़ जेल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। आप कार्यकर्तां हाथों में पोस्टर लेकर तिहाड़ जेल के गेट नंबर चार के बाहर जमा हुए और नारेबारी करने लगे। हालांकि पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक दिया।

Read also-बसपा सुप्रीमो मायावती ने अमरोहा में भरी हुंकार,बोलीं- कांग्रेस-भाजपा ने केंद्रीय एजेंसियों का राजनैतिकरण किया

आप पार्टी की तरफ से शनिवार को आरोप लगाया गया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की हत्या की साजिश रची जा रही है। उन्हें शुगर होने के बावजूद इंसुलिन का इंजेक्शन नहीं दिया जा रहा।उनको स्लो डेथ की ओर धकेला जा रहा है।

आप नेताओं ने प्रदर्शन करते हुए सीएम केजरीवाल के बारें में कहते है कि केजरीवाल के खाने-पीने का ध्यान नहीं रखा जा रहा है, उनकी देखरेख के  लिए  डॉक्टर नहीं पहुंच रहे। तो उसी के विरोध में आम आदमी पार्टी के सभी विधायक आज इधर मौजूद हैं। तिहाड़ जेस के सामने। हम अपनी मांग को शांतिपूर्ण रखना चाहते थे। लेकिन हमें बैरिकेडिंग करके पुलिस ने  रोक दिया गया है। गेट तक नहीं जाने दिया जा रहा है और कही न कही ये लोकतंत्र की हत्या हो रही है।

Read Also: UP: गैर-बीजेपी शासित राज्य तुष्टिकरण के नाम पर वोट बैंक की राजनीति का उदाहरण हैं- CM योगी

ईडी ( ED )और भाजपा का तिहाड़ प्रशासन अरविंद केजरीवाल को प्रोपर इंसुलिन (proper insulin) और मेडिकल केयर नहीं दे रहा है और बहुत ही गंदी, गिरी हुई राजनीति की जा रही है। आज हम लोग उसी के खिलाफ आए हैं। क्या अरविंद केजरीवाल जी को मारने की साजिश की जा रही है। इंसुलिन की कमी से अरविंद केजरीवाल जी के जो ऑर्गन हैं वो फेल करने की कोशिश की जा रही है। सीएम केजरीवाल के प्रति बुरा व्यवहार देख आप कार्यकर्ता दुखी है। हमारे नेता को इस तरह से प्रताड़ित किया जा रहा है।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *