Delhi Politics: अरविंद केजरीवाल के साथ सख्ती से पेश आना चाहिए -सांसद मनोज तिवारी

Delhi Politics: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर कहा कि उनके साथ सख्ती से पेश आना चाहिए। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल खुद जानते हैं कि वे भ्रष्टाचारी हैं इसलिए वे ईडी की पूछताछ को टाल रहे हैं।नई दिल्ली में पीटीआई वीडियो से मनोज तिवारी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल का डर दिखाता है कि वे भ्रष्ट हैं और उन्होंने शराब नीति घोटाले में भ्रष्टाचार किया है।सरकारी सूत्रों ने सोमवार को बताया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ईडी के सवालों का जवाब वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देना चाहते हैं और उन्होंने ईडी से 12 मार्च के बाद का समय मांगा है।

Read also-Supreme Court: नोट लेकर वोट या भाषण दिया तो सांसदों-विधायकों पर चलेगा मुकदमा, SC ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला

मनोज तिवारी, सांसद, बीजेपी:

अरविंद केजरीवाल का ये डर ही बता रहा है कि वे भ्रष्टाचारी हैं, उन्होंने शराब घोटाले में भ्रष्टाचार किया है और वो मुझे लगता है कि थोड़ा सा टालना चाहते हैं।दिल्ली के भविष्य को, दिल्ली के बच्चों को, दिल्ली के लोगों को क्या संदेश दे रहे हैं? तो मैं मानता हूं कि एक नागरिक के रूप में भी और दिल्ली के एक सांसद के रूप में भी कि किसी भ्रष्टाचारी को अब इतनी ढील नहीं दी जानी चाहिए। अरविंद केजरीवाल के साथ सख्ती के साथ पेश आना चाहिए।

Delhi Politics: दिल्ली के सीएम ने कही ये बात…

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल आज यानी सोमवार  4 मार्च 2024 को  प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने नहीं पेश हुए ।हालाकि वह इडी के सवालों का जवाब देने  के लिए तैयार है। उन्होंने इसके लिए ईडी से डेट भी मांगी है । और दिल्ली के  सीएम ने कहा कि वे जांच एजेंसी के सामने ऑनलाइन मोड में हाजिर होंगे.

(SOURCE PTI )

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *