अनाहत सिंह पर गर्व है, उनका विश्व जूनियर स्क्वैश खिताब युवाओं के बीच इस खेल को लोकप्रिय बनाएगा- पीएम मोदी

Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारत की स्टार स्क्वैश खिलाड़ी अनाहत सिंह को ‘विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप’ का खिताब जीतने पर बधाई दी और कहा कि इस उपलब्धि से देश के युवाओं के बीच यह खेल लोकप्रिय होगा।

Read Also: Sports News: टी20 रैंकिंग में भारत बना नंबर-1, जिम्बाब्वे सीरीज जीतते ही इंग्लैंड टीम से छीना ताज

शनिवार को कनाडा के ओंटारियो में हुए फाइनल मुकाबले में मिस्र की रुकैया सलेम को हराकर अनाहत सिंह विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियन बनने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गईं।पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “2026 वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप में एक ऐतिहासिक उपलब्धि।

Read Also:केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने संभाला शिक्षा मंत्री का पदभार, धर्मेंद्र प्रधान की ली जगह

अनाहत सिंह पर गर्व है कि उन्होंने गोल्ड मेडल जीता और विश्व जूनियर चैंपियनशिप का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी बनीं।”उन्होंने कहा, “इस उपलब्धि से युवाओं के बीच स्क्वैश और भी लोकप्रिय होगा।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *