Tamil Nadu: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में पटाखा फैक्टरी में धमाके से दो की मौत, घटनास्थल पर पसरा सन्नाटा

Tamil Nadu: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में सेंगामलपट्टी के निकट एक कृषि शेड में अवैध रूप से संचालित पटाखा फैक्टरी में रविवार सुबह हुए भीषण विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से झुलस गया। पुलिस ने ये जानकारी दी।पुलिस के मुताबिक, मृतकों में से एक की पहचान 38 वर्षीय रामप्रकाश के रूप में हुई है, जबकि दूसरे की शिनाख्त अब तक नहीं हो सकी है।Tamil Nadu:

Read Also: CJP: अभिजीत दिपके ने वीडियो शेयर करके समर्थकों का जताया आभार, बोले- 37 दिनों के बाद आज आराम से…

रामप्रकाश के भाई 40 वर्षीय रामचंद्रन करीब 60 प्रतिशत तक झुलस गए हैं। उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दोनों भाई अधिकारियों की नजर से बचने के लिए अवैध रूप से पटाखों का निर्माण कर रहे थे।उन्होंने बताया, “वे कृषि भूमि में बने एक शेड में गुप्त रूप से यह काम करते थे और रात में पटाखों का निर्माण करते थे। इस शेड का इस्तेमाल सामान्य तौर पर कृषि उपकरण और कभी-कभी फसल रखने के लिए किया जाता था।” Tamil Nadu:

Read Also: Delhi: जंतर मंतर पर खत्म हुआ CJP का प्रदर्शन, कचरा साफ करने में जुटी एनडीएमसी

अधिकारी ने कहा कि इस गतिविधि को पूरी तरह गोपनीय रखा गया था और गांव के लोगों को भी परिसर में विस्फोटक सामग्री के निर्माण या भंडारण की जानकारी नहीं थी। रविवार सुबह हुए विस्फोट में टिन से बना अस्थाई शेड पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और वहां धुआं फैल गया।दमकल- बचाव दल और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचें, आग पर काबू पाया और मलबे से पीड़ितों को बाहर निकाला।पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दूसरे मृतक की पहचान और विस्फोट के सटीक कारण का पता लगाने के लिए जांच जारी है। Tamil Nadu:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *