UP: वाराणसी में पार्किंग विवाद में शिक्षक की पीट-पीट कर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

UP

UP: उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिला मुख्यालय के भेलूपुर थाना क्षेत्र में कथित तौर पर पार्किंग विवाद में एक निजी स्कूल के शिक्षक की ईंट और राड से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।पुलिस उपायुक्त (अपराध) सरवन. टी ने बताया कि भेलूपुर थाना क्षेत्र के मातृ अपार्टमेंट में रहने वाले शिक्षक डॉ प्रवीण झा (48) की गुरुवार रात पार्किंग को लेकर अपार्टमेंट में ही रहने वाले आदर्श सिंह से कहासुनी हो गयी।UP

Read also-UP: वाराणसी में पार्किंग विवाद में शिक्षक की पीट-पीट कर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

इसके बाद आदर्श ने अपने दो साथियों के साथ प्रवीण की ईंट और राड से पिटाई कर दी जिससे प्रवीण गंभीर रूप से घायल हो गए।पुलिस उपायुक्त ने बताया कि परिजन तत्काल उन्हें ट्रामा सेंटर ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि परिजन की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।डीसीपी ने बताया कि पुलिस ने देर रात तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया तथा कार्रवाई की जा रही है।UP

Read also- दिल्ली-एनसीआर में आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश, नसबंदी के बाद कुत्तों को छोड़ा जाए

सरवनन टी, डीसीपी (अपराध) वाराणसी: 21 अगस्त को थाना भेलूपुर में एक सूचना प्राप्त हुई थी जिसमें एक मातृ अपार्टमेंट में दो पक्षों के बीच पार्किंग को लेकर लड़ाई झगड़ा हुआ था। उस मारपीट में एक पक्ष जो प्रवीण कुमार झा है, इनको गंभीर रूप से चोट आई है। इनको तत्काल अस्पताल भेजा गया था। लेकिन अस्पताल में डॉक्टर द्वारा इनको मृत घोषित किया गया था। इस घटना में जो दूसरे पक्ष है, वो तत्काल मौके से फरार हो गए थे। सीसीटीवी से हमें पता चला कि झगड़े में तीन लोग शामिल थे। जिसमें मुख्य आरोपी आदर्श सिंह ने चंदौली से दो लोगों को बुलाया गया था, जान से मारने के उद्देश्य से।”UP

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *