24 अगस्त तक देखें चलते-फिरते महल जैसी ट्रेन, दिल्ली में राष्ट्रपति की शाही ट्रेन के दीदार का मौका

Delhi: See the moving palace-like train till August 24, a chance to see the President's royal train in Delhi

Delhi: भारत के राष्ट्रपति द्वारा आधिकारिक रेल यात्रा के लिए इस्तेमाल की जाने वाली दो कोच वाली खास ट्रेन को दिल्ली के राष्ट्रीय रेल संग्रहालय में पांच दिनों के लिए आम जनता के देखने के लिए खोल दिया गया है।

Read Also: झांसी में महिला के शव के टुकड़े कुएं में मिले, 2 लोग गिरफ्तार

बता दें, 1956 में बने इस राष्ट्रपति सैलून को 2008 में बंद कर दिया गया था। राष्ट्रपति की सुरक्षा और उनके आरामदायक सफर के लिए तैयार की गई दो कोच वाली ये ट्रेन चलते-फिरते महल जैसी है। ट्रेन में राष्ट्रपति के लिए मेडिकल रूम, वेटिंग रूम, स्टडी रूम, कॉन्फ्रेंस रूम, डाइनिंग हॉल से लेकर उनके स्टाफ तक के लिए कमरे हैं।

Read Also: यूक्रेन पर उच्च स्तरीय बैठकों के बावजूद क्यों बना हुआ है गतिरोध?

देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद से लेकर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम तक ने इस शाही ट्रेन में सफर किया है। राष्ट्रपति सैलून के जरिए लोगों को ये जानने का मौका मिल रहा है कि आखिर उस ट्रेन में ऐसा क्या खास है जिसमें बैठकर देश के कई राष्ट्रपतियों ने अलग-अलग जगहों का सफर तय किया। राष्ट्रपति की इस शाही ट्रेन को लोग दिल्ली के राष्ट्रीय रेल म्यूजियम में 24 अगस्त तक देख सकेंगे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *