Delhi: कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया के इस्तीफे के बाद अब सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया तेज हो गई है।दिल्ली में सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार की आलाकमान से मुलाकातों से हलचल बढ़ गई है और कल बेंगलुरु में कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक होने वाली है।Delhi:
Read Also-BUSINESS: भारत और दक्षिण कोरिया ने बढ़ते व्यापार घाटे को कम करने पर जताई सहमति
दिल्ली में राजनीतिक गतिविधियां चरम पर हैं। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ विस्तृत चर्चा की। सूत्रों के अनुसार, बैठक में कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन, मंत्रिमंडल गठन और संगठनात्मक मुद्दों पर मंथन हुआ है।वही सिद्धारमैया की राष्ट्रीय भूमिका संभावित राज्यसभा की भी चर्चा हुई है।Delhi:
Read Also-Crime: कनाडा में गुजरात की महिला की चाकू मारकर हत्या, परिवार में शोक का माहौल
वही कर्नाटक में डिप्टी सीएम बनाए जाने पर भी मंथन हुआ है।कर्नाटक पर सिद्धारमैया, डीके शिवकुमार और AICC कर्नाटक इंचार्ज सुरजेवाला की पार्टी लीडरशिप के साथ हुई बैठक में यह चर्चा हुई हैराज्यसभा कैंडिडेट, MLC कैंडिडेट और राज्य कैबिनेट में फेरबदल टॉप प्रायोरिटी रही है।नई सरकार में सोशल और रीजनल बैलेंस बनाए रखने पर चर्चा के साथ ही सामाजिक समीकरण साधने के लिए चार डिप्टी CM बनाए जाने की भी जानकारी सामने आ रही है।इस बीच डीके शिवकुमार ने स्पष्ट किया कि कल यानी शनिवार को शाम 4 बजे बेंगलुरु में कांग्रेस विधायक दल CLP की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में सभी कांग्रेस विधायकों को शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं। Delhi:
बैठक में केसी वेणुगोपाल और रणदीप सुरजेवाला भी बैठक में मौजूद रहेंगे।विधायक दल की बैठक में डीके शिवकुमार को विधायक दल का नेता चुना जाना तय है, जिसके बाद उनका मुख्यमंत्री पद पर शपथ ग्रहण होगा।कर्नाटक में यह बदलाव कांग्रेस की आंतरिक एकता और स्थिरता को मजबूत करने की दिशा में देखा जा रहा है। कर्नाटक कांग्रेस लंबे समय से सिद्धारमैया और शिवकुमार के बीच सत्ता समीकरण को लेकर चर्चा में रही है। अब पार्टी हाईकमान ने यह बड़ा बदलाव किया है।Delhi:
