PM मोदी आज कानपुर में 47,573 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को बिहार के बाद उत्तर प्रदेश के कानपुर का दौरा करेंगे, जहां वे 47,573 करोड़ रुपये से अधिक की 15 मेगा विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी के परिजनों से भी मुलाकात कर सकते हैं।

Read Also: उत्तर प्रदेश में कोविड-19 के 40 मामले आए सामने, अलर्ट पर स्वास्थ्य अधिकारी

PM मोदी के कानपुर दौरे को लेकर यूपी सरकार ने कहा कि यह कार्यक्रम आर्थिक विकास, सामाजिक उन्नति और पर्यावरणीय स्थिरता के मामले में राज्य के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस भव्य कार्यक्रम में शामिल होंगे, जिसमें कानपुर को विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे और सुविधाओं से बदलने के उद्देश्य से बड़ी घोषणाएं होने की उम्मीद है।

प्रधानमंत्री मोदी चुन्नीगंज से कानपुर सेंट्रल तक कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के नए भूमिगत खंड का उद्घाटन करेंगे। वहीं PM घाटमपुर में तीन 660 मेगावाट की बिजली इकाइयों और पनकी में एक ताप विद्युत परियोजना का भी उद्घाटन करेंगे। इन परियोजनाओं से उत्तर प्रदेश और पड़ोसी राज्यों के लिए स्थिर और पर्याप्त बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होने की उम्मीद है। इसके अलावा, पनकी पावर प्लांट से कल्याणपुर तक दो नए रेलवे पुलों का उद्घाटन किया जाएगा, जिससे कोयला और ईंधन का निर्बाध परिवहन संभव हो सकेगा। बिंगवान में प्रधानमंत्री 40 एमएलडी (मेगा लीटर प्रतिदिन) क्षमता वाला तृतीयक उपचार संयंत्र राष्ट्र को समर्पित करेंगे। तृतीयक उपचार संयंत्र अपशिष्ट जल उपचार प्रक्रिया का अंतिम चरण होता है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश में कई अन्य परियोजनाओं का भी वर्चुअल उद्घाटन करेंगे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *