Independence Day: स्वतंत्रता दिवस पर राजधानी में सुरक्षा चाक-चौबंद, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Delhi:
Delhi: 15 अगस्त को लाल किले पर होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। सुबह 4 बजे से 10 बजे तक लाल किले के आसपास कई प्रमुख रास्तों पर सामान्य वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।Delhi:
नेताजी सुभाष मार्ग, लोथियन रोड, एसपी मुखर्जी मार्ग, चांदनी चौक रोड, निशाद राज मार्ग और राजघाट से ISBT कश्मीरी गेट तक रिंग रोड के हिस्से पर ट्रैफिक प्रतिबंध रहेगा। इन रास्तों पर केवल वैध लेबल वाले वाहनों को अनुमति होगी। बिना पार्किंग लेबल वाले वाहनों को इंडिया गेट, मंडी हाउस, तिलक मार्ग, मथुरा रोड, जेएल नेहरू मार्ग और रिंग रोड के कुछ हिस्सों से बचने की सलाह दी गई है। Delhi:
उत्तर-दक्षिण आवाजाही के लिए औरोबिंदो मार्ग, सफदरजंग रोड, एसपी मार्ग, पंचकुइयां रोड और रानी झांसी रोड जैसे वैकल्पिक रास्ते सुझाए गए हैं। DND से बारापुला रोड और रिंग रोड का इस्तेमाल किया जा सकता है। 14 अगस्त की आधी रात से 15 अगस्त सुबह 11 बजे तक निजामुद्दीन खट्टा-वजीराबाद ब्रिज के बीच मालवाहक वाहनों पर रोक रहेगी। Delhi:
महाराणा प्रताप ISBT और सराय काले खां ISBT के बीच अंतरराज्यीय बसें भी नहीं चलेंगी। DTC बसों को डायवर्ट किया जाएगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से घर से निकलने से पहले अपना रूट जांचने और अतिरिक्त समय लेकर चलने की अपील की है। Delhi:
Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *