Delhi Tragedy: दिल्ली के नरेला इलाके में डीडीए फ्लैट के पास बारिश के पानी से भरे एक गड्ढे में डूबने से नौ और 11 साल के दो बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने गुरुवार को ये जानकारी दी। ये घटना नरेला इलाके के “100 फुटा” पर हुई, जहां बवाना के रहने वाले बच्चे कथित तौर पर खेलने गए थे। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची, जहां स्थानीय निवासियों की मदद से बच्चों को पानी भरे गड्ढे से बाहर निकाला गया। Delhi Tragedy
पुलिस ने बताया कि उन्हें नरेला के सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पीड़ितों के परिवार के एक सदस्य ने बताया कि एक बच्चा सुबह करीब 10 बजे अपने पिता से कुछ पैसे लेकर टॉफी खरीदने के लिए घर से निकला था। वो पांचवीं कक्षा में पढ़ता था।
उसके पिता मजदूरी करते हैं। Delhi Tragedy
Read Also: Uttarakhand Tragedy: चमोली में सुरंग में पानी और मलबा घुसने से सात लोगों की मौत, 14 घायल
बच्चे की चाची लाडली ने कहा, “हमें दुर्घटना की सूचना मिली और हम मौके पर पहुंचे।” दूसरे बच्चे की मां ने बताया कि जब वह काम पर थी, तब उसे स्थानीय निवासियों का फोन आया, जिन्होंने उसे बताया कि उसका बेटा डूब गया है। उसने कहा, “वो सुबह करीब 10 बजे ट्यूशन के लिए गया था। मैं ये जानने के लिए फोन कर रही थी कि क्या वो ट्यूशन से लौट आया है। मुझे नहीं पता कि वो वहां क्यों गया।” Delhi Tragedy
प्रत्यक्षदर्शी मोहम्मद शाहनवाज ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि दो बच्चे पानी से भरे गड्ढे में हैं और वे तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा, “कुछ लोगों ने देखा था कि बच्चे पहले ही डूब चुके थे। हमने उन्हें बचाने की कोशिश की और पुलिस को सूचित किया। स्थानीय निवासियों की मदद से हम दोनों बच्चों को बाहर निकालने में सफल रहे।” येे घटना दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) फ्लैटों के पास खाली जमीन पर बने एक गड्ढे में हुई। निवासियों ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य के दौरान ये गड्ढा बनाया गया था और बाद में इसमें बारिश का पानी भर गया। Delhi Tragedy
घटना के बाद, डीडीए ने एक बयान में कहा कि उसने अनधिकृत प्रवेश रोकने के लिए खाली भूखंड की चारदीवारी कर दी थी। इसने कहा कि हालांकि असामाजिक तत्वों द्वारा चारदीवारी के हिस्सों को बार-बार क्षतिग्रस्त किया गया है, जिसे बार-बार मरम्मत भी कराई गई है।
Read Also: Uttar Pradesh: घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ने से गोंडा में अलर्ट, बाढ़ से निपटने की तैयारियां तेज
डीडीए ने कहा कि क्षेत्र में इस तरह के नुकसान, चोरी और अनधिकृत गतिविधियों की घटनाओं को लेकर समय-समय पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। प्राधिकरण ने कहा कि वह पुलिस को हरसंभव सहयोग दे रहा है और इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति से बचने के लिए चारदीवारी को मजबूत करने और क्षेत्र में संवेदनशील खाली भूखंडों की निगरानी बढ़ाने सहित निवारक उपायों की भी समीक्षा की जा रही है। नाबालिगों के परिवार के सदस्यों और स्थानीय निवासियों ने स्थल के रखरखाव में लापरवाही का आरोप लगाया और इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए कार्रवाई की मांग की। Delhi Tragedy
ये घटना राष्ट्रीय राजधानी में बारिश के बीच हुई है, जिससे कई इलाकों में जलभराव और बारिश का पानी एकत्र हो गया है। जांच के तहत बच्चों के गड्ढे में उतरने की सटीक परिस्थितियों और उनके डूबने से पहले की घटनाओं के क्रम का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने कहा कि जांच आगे बढ़ने पर और जानकारी सामने आएगी।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

