Delhi: यूएई के राष्ट्रपति ने PM मोदी से फोन पर की बात, पश्चिम एशिया घटनाक्रम पर चर्चा की

Delhi: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत की।इस दौरान दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया में हो रहे घटनाक्रमों और द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी प्रगाढ़ करने के तरीकों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री मोदी और यूएई के राष्ट्रपति नाहयान ने क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा और स्थिरता को बढ़ावा देने के प्रयासों में लगातार सहयोग और समन्वय बनाए रखने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Read Also: TMC सिंबल-नाम फ्रीज: राहुल गांधी का BJP और चुनाव आयोग पर सीधा हमला…

बयान के अनुसार, दोनों नेताओं ने भारत-यूएई व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के नये उपायों पर भी चर्चा की, जिसमें ऊर्जा, रक्षा, प्रौद्योगिकी, निवेश और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्र शामिल हैं।

मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मुझे फोन करने और जन्म दिन की शुभकामनाएं देने के लिए, मैं अपने भाई, यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान का आभारी हूं। हमने द्विपक्षीय व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के उपायों पर चर्चा की तथा क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा और स्थिरता को बढ़ावा देने के प्रयासों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।’बयान में कहा गया है, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने फोन किया। यूएई के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई दी।’’

Read Also: Oscar 2027: ‘हनुमान अंश’, ‘धुरंधर’ सब रह गए पीछे, मराठी फिल्म ‘गोंधल’ बनी ऑस्कर में भारत की ऑफिशियल एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार को 76 वर्ष के हो गए। बयान में कहा गया है कि दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया में हो रहे घटनाक्रमों पर चर्चा की तथा क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा और स्थिरता को बढ़ावा देने के प्रयासों में लगातार सहयोग एवं समन्वय बनाए रखने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।यूएई के राष्ट्रपति ने भारत की सफल ब्रिक्स अध्यक्षता के लिए प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी। मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में यूएई के युवराज शेख खालिद की भागीदारी और भारत की अध्यक्षता में ठोस नतीजे हासिल करने में यूएई के सहयोग और साझेदारी की सराहना की।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *