Delhi Weather: घने कोहरे की चादर में लिपटी दिल्ली, शीतलहर के बीच ट्रेन और विमान सेवा पर पड़ा असर

दिल्ली में बुधवार सुबह घना कोहरा छाया रहा।भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक सुबह 5.30 बजे न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से एक डिग्री कम था, जबकि न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री कम था।आईएमडी ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में सुबह और रात के वक्त घने कोहरे के साथ ठंड पड़ रही है।

भारतीय रेलवे के आंकड़ों के मुताबिक उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में घने कोहरे की वजह से दिल्ली आने वाली 23 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक कई जगहों पर एक्यूआई यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स सुबह आठ बजे ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रहा।इस बीच आनंद विहार, बवाना, द्वारका सेक्टर आठ, जहांगीरपुरी, मुंडका, नरेला, नेहरू नगर, रोहिणी और सिरीफोर्ट में एयर क्वालिटी ‘गंभीर’ कैटेगरी में दर्ज की गई।

Read also – RBI ‘मूकदर्शक’ है, जो बैंकों को ऊंची ब्याज दर वसूलने की इजाजत दे रहा है-इलाहाबाद हाईकोर्ट

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों से पता चला है कि मंगलवार शाम सात बजे 24 घंटे का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स 371 था।एक्यूआई में शून्य से 50 अंक तक हवा की क्वालिटी को ‘अच्छा’, 51 से 100 तक ‘संतोषजनक’, 101 से 200 तक ‘मध्यम’, 201 से 300 के स्तर को ‘खराब’, 301 से 400 के स्तर को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के स्तर को ‘गंभीर’ श्रेणी में रखा जाता है।मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में जनवरी में अब तक पांच सर्द दिन और पांच शीतलहर के दिन रहे, जो पिछले 13 साल में सबसे ज्यादा हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *